iOS के मुकाबले एंड्राइड स्मार्टफोंस इस्तेमाल में आसान और सभी को समझ में आने वाले होते हैं। कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि एंड्राइड स्मार्टफोंस को कोई भी व्यक्ति चला सकता है, फिर चाहे, वह बच्चा हो, बड़ा हो या बुजुर्ग, यह सभी को समझ में आ जाने वाले स्मार्टफोंस होते हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यूजर्स को एंड्राइड में यह आज़ादी भी मिलती है कि वह अपने अनुसार अपने डिवाइस को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
यूजर्स एंड्राइड सिस्टम में अपनी होम स्क्रीन को भी अपने अनुसार बदल सकते हैं। इसके अलावा आप अपने अलार्म आदि को भी अपने अनुसार जैसा आप चाहते हैं बदल सकते हैं। रिंगटोन आदि को भी आप अपने अनुसार, अलग अलग यूजर के हिसाब से भी बदल सकते हैं, कुलमिलाकर यह ऐसा प्लेटफार्म है, जो आपको अपने अनुसार कार्य करने देता है। अब बात आती है एंड्राइड के एक बढ़िया फीचर यानी स्प्लिट स्क्रीन मोड की, आपको बता देते है कि यह मोड आपको अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में यह आज़ादी देता है कि आप एक ही समय पर दो एप्स को एक साथ चला सकें।
उदाहरण के लिए आपको बता देते हैं कि, अगर आप यूट्यूब पर एक बढ़िया मूवी या कोई शो देख रहे हैं, या किसी अन्य OTT एप्प पर आप ऐसा कर रहे हैं, और इसी बीच में आपके पास एक जरुरी मेल या मैसेज आ जाता है, जिसका जवाब आपको देना ही पड़ेगा, अब ऐसे में आपको इस विडियो को बदन करके उस एप्प या मेल में जाकर इस मैसेज का जवाब देना होगा, लेकिन स्प्लिट मोड के माध्यम से आप इस विडियो को बंद किये बिना ही इस व्हाट्सएप्प मैसेज या मेल का जवाब दे सकते हैं, अर्थात् आप एक ही समय पर यह विडियो देखना भी जारी रख सकते हैं, और इसके साथ ही यह जवाब भी दे सकते हैं। अब आखिर आप ऐसा कर कैसे सकते हैं. आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, आइये शुरू करते हैं और आपको बताते हैं इस बारे में…