कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने उपकरणों के साथ कितने सतर्क हैं, आपके जीवन में किसी बिंदु पर स्मार्टफोन खोने के भयानक अनुभव को आपने जरुर देखा हो सकता है, हालाँकि कई लोगों के साथ ऐसा नहीं है, लेकिन इसका विचार भी अपने आप में आपको परेशान कर देता है, क्योंकि किसी भी महंगे फोन का अचानक से खो जाना आपको एक बड़ा झटका देता है। एक स्मार्ट डिवाइस का अचानक से खो जाना अपने आप में आपको झटका तो देता ही साथ ही अगर आपका फोन कहीं गुम हो जाता है तो मान लीजिये कि आप दुनिया से डिसकनेक्ट हो जाते हैं, आप अपने दोस्तों से, अपने करीबियों से, अपने रिश्तेदारों से यहाँ तक की आप अपने पड़ोसियों से भी दूर हो जाते हैं।
हालाँकि अगर आपके साथ कहीं भी किसी भी मोड़ पर अगर ऐसा हो जाता है तो आपको क्या करना चाहिए, इसके बारे में ही हम आपको बताने वाले हैं। जैसे कि आप जानते हैं iOS में आपके पास अपने डिवाइस को ट्रैक करने का एक फीचर होता है, हालाँकि अब ऐसा ही फीचर आपको एंड्राइड में भी मिल रहा है।
एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए, विशेष रूप से नीचे ट्रैक किए गए और खोए हुए या चोरी हुए स्मार्टफ़ोन का पता लगाने के लिए ऐप और सेवाएं हमने शामिल की हैं। उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से, आप अपने गुम हुए या खोये हुए फोन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, हमने खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइसों को खोजने और पुनर्प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम तरीकों की इस सूची को तैयार की है। आइए जानते हैं कि आखिर एक एंड्रॉइड फोन को कैसे ट्रैक किया जा सकता है।
हालाँकि यहाँ हम आपको यह भी बता देते हैं कि आपको हम इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं, और न ही आपको नीचे दिए गए किसी भी तरीके को अपनाने की सलाह दे रहे हैं, इससे आपके फोन को कुछ भी नुकसान हो सकता है। हम आपको इन तरीकों को यहाँ देखकर आजमाने के लिए बाध्य नहीं कर रहे हैं, आप अपने विवेक के अनुसार इन तरीकों को अपना सकते हैं।
Google का फाइंड माई डिवाइस ऐप एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए काफी जरुरी कहा जा सकता है, और सीए मामले में तो यह काफी जरुरी भी हो जाता है, जहाँ आपका फोन कहीं खो गया हो। यदि आपने अपने Android डिवाइस में एक Google खाता जोड़ा है, तो Find My Device अपने आप चालू हो जाता है। आप सेटिंग> सिक्योरिटी> फाइंड माई डिवाइस या कुछ इसी तरह की जांच कर सकते हैं, जहां फाइंड माई डिवाइस को टॉगल किया जाना चाहिए।
इस एप्प में आपको कई फीचर भी मिल रहे हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे जानकारी देने वाले हैं। इस एप्प के माध्यम से आप अपने खोये हुए फोन को GPS के माध्यम से ट्रैक कर सकते हैं, इसके अलावा आप अपने फोन को रिमोटली इरेस भी कर सकते हैं, इसके अलावा आप रिमोटली साउंड आदि को भी प्ले कर सकते हैं, हालाँकि इतना ही नहीं है, आप अपने फोन को रिमोटली लॉक भी कर सकते हैं। यह एप्प आपके स्मार्टफोन के अलावा स्मार्ट वॉच और टैबलेट आदि के साथ भी काम कर सकता है।