सभी के मोबाइल फोन में पहले से ही कुछ ऐसी प्री-लोड ऐप्स आती हैं जिन्हें हम चाहते हुए भी नहीं हटा सकते हैं। इसका एक उपाय यह है कि आप उन सभी ऐप्स को disable कर दें। इसके साथ ही Google Play Store में कई Live Wallpaper मौजूद होते हैं। ऐसे में लाइव वालपेपर और होम स्क्रीन पर कई widgets भी स्मार्टफोन को धीमा कर देते हैं इसलिए केवल काम के widgets को ही डिवाइस में जगह दें।
स्टोरेज को ध्यान में रखते हुए ही हमें ऐप्स इंस्टॉल करना चाहिए क्योंकि फालतू की ऐप्स से डिवाइस का स्टोरेज फुल हो जाता है और इससे भी स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। ऐसी ऐप्स जिनका आप इस्तेमाल कभी-कभी करते हैं या नहीं करते हैं, उन्हें डिवाइस से uninstall कर दें।
स्मार्टफोन इस्तेमाल के दौरान animation एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपका स्मार्टफोन धीमा पड़ने लगा है तो आप इन्हें बंद कर सकते हैं। 'Developers options' के तहत आप इन्हें डी-एक्टिवेट कर सकते हैं।
स्मार्टफोन स्लो होने की एक बड़ी वजह cache का इकट्ठा होना भी हो सकता है। जी हाँ, जिन ऐप्स को हम बार-बार इस्तेमाल करते हैं उनके cache इकट्ठा होने लगते हैं। ऐसे में उचित यही होगा कि जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके cache को समय-समय पर डिलीट करते रहें। हटाने का आसान तरीका। सेटिंग्स में जाकर ऐप्स को खोलकर 'Clear cache' ऑप्शन पर क्लिक कर उसे डिलीट कर सकते हैं।
आपको सेटिंग्स में जाकर इस बात की जानकारी ज़रूर रखनी चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है क्योंकि ऐसे में भी बिना अपडेट किये आपको उचित स्पीड न मिलने की परेशानी हो सकती है। इसके लिए Settings>System>About>Software Updates में जाएं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे Inbuilt Storage का 10 से 20 प्रतिशत उपलब्ध होना ही जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आपका स्मार्टफोन धीमा पड़ सकता है। जैसे-जैसे फोन की स्टोरेज खत्म होने लगती है, फोन धीमा होना शुरू हो जाता है। ऐसे में स्टोरेज पर ध्यान देते हुए cache और फालतू की ऐप्स को हटाएं जिससे स्टोरेज की समस्या न हो। इनबिल्ट स्टोरेज कम होने पर उसमें मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को microSD card में मूव कर दें।