स्मार्टफोन कंपनी Honor को स्मार्टफोन्स की दुनिया में तहलका मचाना काफी अच्छे से आता है, Honor ने अपने Honor Power स्मार्टफोन को 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया था और अब तो यह कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन्स को एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाली है. इसका नया और बेहतरीन स्मार्टफोन दुनिया का पहला 10,000 निट्स तक की ब्राइटनेस दिखाने वाला स्मार्टफोन होगा और इसमें शानदार फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी, इस स्मार्टफोन में एक विशाल 11,000mAh की बैटरी भी देखने को मिल सकती है जो इस स्मार्टफोन को सच में एकदम हटकर और शानदार डिवाइस बना सकती है. यह फोन 22 जून को चीन में लॉन्च होने वाला है।
Honor X80 Pro Max का डिस्प्ले 6.8 इंच के एक बड़े और शानदार 1.5K रेज़ोल्यूशन के पैनल के साथ देखने को मिल सकता है जिसमें 120Hz का दमदार रिफ्रेश रेट है. इसमें बहुत ही ज्यादा स्लिम बेज़ल देखने को मिल सकते हैं और कंपनी का दावा है की इस स्मार्टफोन की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक की होगी.
यह बोलना ही काफी बड़ी बात है कि एक स्मार्टफोन में 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है क्योंकि अभी स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे हाई पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक की ही मिलती है. अगर Honor X80 Pro Max में 10,000 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिलती है तो यह दुनिया का इकलौता ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
8.08mm की थिकनेस और 203g तक के हल्के वज़न के साथ यह फोन काफी हल्का और पकड़ने में आसान होगा. इसमें Qualcomm का दमदार Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है और यह स्मार्टफन उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो बैटरी पर ज्यादा ध्यान देते हैं. इसके कैमरा स्पेक्स भी काफी साधारण हो सकते हैं जहां इसका रियर कैमरा 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है वहीं इसका 8MP का सेल्फी कैमरा भी काफी अच्छी तस्वीरें ले सकता है.
Honor X80 Pro का डिस्प्ले ही एक ऐसा फीचर नहीं है जो इस स्मार्टफोन की शान को बढ़ाता हो, इस स्मार्टफोन की बैटरी भी एकदम लाजवाब बताई जा रही है. इसमें एक शानदार 11,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो इसे आराम से कई दिनों तक बिना चार्जिंग के चलने की क्षमता दे सकती है और गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए तो यह एक बढ़िया गेमिंग डिवाइस बन कर सामने आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200MP का शानदार कैमरा! सामने आई सबसे दमदार जानकारी
By: Ananya Sharma (Intern)