Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोंस को Kirin 990 SoC के साथ किया जाएगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

26 नवम्बर को किया जाएगा लॉन्च

दोनों फोंस Kirin 990 SoC से होंगे लैस

26 नवम्बर को लॉन्च से पहले Honor ने अपने V30 और V30 Pro स्मार्टफोंस से जुड़ी कुछ ख़ास जानकारी स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है। दोनों स्मार्टफोंस किरिन 990 SoC द्वारा संचालित होंगे और इस बात की पुष्टि कम्पनी ने Weibo पर एक शोर्ट विडियो पोस्ट कर की दी है। Honor ने यह भी बताया है कि दोनों डिवाइसेज़ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएंगे। अभी यह ख़बर सामने नहीं आई है कि फोन को चीन के बाहर कब लॉन्च किया जाएगा।

Weibo पोस्ट से Honor V30 के प्राइस का पता चलता है और उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को CNY4,999 (Rs 51,000) में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को Matrix Camera नाम के नए फीचर के साथ पेश किया जा सकता है।

V30 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। डिवाइस एंड्राइड 10 पर काम करेगा और फोन में फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। लीक के मुताबिक, फोन की डिस्प्ले के टॉप पर एक ओवल-शेप्ड होल दिया जाएगा जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा को जगह मिलेगी।

अन्य स्पेक्स की बात करें तो V30 में 6.57 इंच की IPS डिस्प्ले मिलेगी जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.46 प्रतिशत रहेगा। Honor V30 को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के अलावा, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लाया जाएगा। बात करें Honor V30 Pro की तो डिवाइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प में आएगा। दोनों डिवाइसेज़ लिक्विड कूलिंग फीचर के साथ आ सकते हैं और फोंस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। दोनों phone में 40W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :