Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor Play 8 लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन कम्पनी के पहले पोर्टफोलियो Play 8A और Play 8C में शामिल हुआ है। नया Honor Play 8 बजट स्मार्टफोन है जो वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले के साथ आया है और फोन में मीडियाटेक A22 SoC और एंड्राइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
Honor Play 8 एंड्राइड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.0 पर काम करता है। फोन में 5.71 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन क्वैड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 SoC से लैस है और इसे 2GB रैम और IMG GE8300 GPU के साथ पेयर किया गया है। जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ ही एक LED फ़्लैश दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.2 है।
Honor Play 8 में 3,020mAh की बैटरी दी गई है और फोन में 32GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है।
Honor के चीन के आधिकारिक वेबो अकाउंट के पोस्ट के अनुसार, Honor Play 8 की कीमत CNY 599 (लगभग Rs 6,000) रखी गई है और डिवाइस को कम्पनी के Vmall स्टोर पर सेल किया जाएगा और साथ ही चीन के बड़े ई-रिटेलर्स द्वारा भी इसे सेल किया जाएगा। स्मार्टफोन को औरोरा ब्लू और मिडनाईट ब्लैक कलर में पेश किया गया है हालांकि अभी डिवाइस के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।