Honor ने आज चीन में Honor Play 3e स्मार्टफोन लॉन्च किया है और डिवाइस Honor Play 3 का निचला वर्जन है। Honor Play 3e के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 699 Yuan (Rs 7,077 लगभग) और 3GB और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 899 Yuan (Rs 9,100 लगभग) रखी गई है। डिवाइस मैजिक नाईट ब्लैक, औरोरा ब्लू और प्लैटिनम गोल्ड कलर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Honor Play 3e में 5.71 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। डिवाइस ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 SoC द्वारा संचालित है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है और डिवाइस के फ्रंट पर f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस को EMUI 9.1 पर आधारित एंड्राइड पाई पर लॉन्च किया गया है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 3,020mAh की बैटरी दी गई है और सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G VoLTE, Bluetooth 4.2, WiFi 802.11 b/g/n, GPS, GLONASS, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल-सिम और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।