Huawei का सब-ब्रांड ऑनर 23 जुलाई को चीन में अपना Honor 9X स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में आए Honor 9X को ऑनलाइन लीक में देखा गया था और अब टिप्स्टर Evan Blass के ज़रिए Honor 9X Pro का भी एक स्कीमैटिक देखा गया है।
Honor 9X Pro रेगुलर Honor 9X की तरह एज-टू-एज डिस्प्ले और मैकेनिकल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा और डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा को टॉप कॉर्नर पर जगह दी जाएगी इसके अलावा बॉटम पर 3.5mm हेडफोन जैक के लिए कट-आउट दिया गया है।
डिवाइस में एक बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है और रेंडर में यह भी साफ़ हो जाता है कि डिवाइस के चारों ओर न के बराबर ही बेज़ेल्स दिए जाएंगे। पहले लीक हो चुके स्पेक्स शीट के आधार पर, स्मार्टफोन नए किरिन 810 SoC के साथ आएगा और फोन में 48MP का Sony IMX582 सेंसर, 8MP का वाइड-एंगल कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।
डिस्प्ले की बात करें तो Honor 9X Pro में 6.5 या 6.7 इंच का LCD पैनल दिया जाएगा और डिवाइस को ग्लास सैंडविच डिज़ाइन के साथ मेटल फ्रेम दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में 25MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा और फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी जिसे 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Honor 9X और Honor 9X Pro को चीन में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाना है और उम्मीद है कि डिवाइस भारत में भी एंट्री लेंगे।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।