डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरे से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

यह फ़ोन दो वेरियंट में इस सेल में उपलब्ध होगा. इसके 3GB रैम वेरियंट के लिए Rs. 10,999 और 4GB रैम वेरियंट के लिए Rs. 14,999 खर्च करने होंगे.

डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरे से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

अगर आप Honor 9 Lite को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज दोपहर 12 बजे यह ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. यह फ़ोन दो वेरियंट में इस सेल में उपलब्ध होगा. इसके 3GB रैम वेरियंट के लिए Rs. 10,999 और 4GB रैम वेरियंट के लिए Rs. 14,999 खर्च करने होंगे. इस फ़ोन की खासियत है कि इसमें डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही फुल व्यू डिस्प्ले और ग्लास बैक पैनल भी मिलता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं कुछ ऑफर्स

​इस स्मार्टफ़ोन को बाज़ार में आये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. ये  स्मार्टफोन रियर ग्लास पैनस से लैस होगा. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. 

इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo