डुअल फ्रंट और रियर कैमरे से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है.

डुअल फ्रंट और रियर कैमरे से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

Honor 9 Lite आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस सेल में पहली बार इस फ़ोन का ग्लेशियर ग्रे वेरियंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी कीमत Rs. 10,999 से शुरू होती है. यह बायबैक गारंटी के साथ उपलब्ध होगा. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

 

फ्लिपकार्ट दे रहा है इन स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट

इस स्मार्टफ़ोन को बाज़ार में आये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. ये  स्मार्टफोन रियर ग्लास पैनस से लैस होगा. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. 

इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo