HIGHLIGHTS
यह नया कलर वेरियंट 6 फ़रवरी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.
Honor 9 Lite का ग्रे वेरियंट अगली सेल में उपलब्ध होगा. इस वेरियंट को 6 फ़रवरी को फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली सेल में ख़रीदा जा सकता है. इसका 3GB रैम/32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम/64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 14,999 है. इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत ही इसका क्वाड कैमरा सेटअप और ग्लास रियर पैनल.
Surveyफ्लिपकार्ट पर ऑफर में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस
इस फ़ोन को हाल ही में भारत में पेश किया गया है और यह AI पर आधारित फीचर्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन फोटो लेते समय सब्जेक्ट को पहचान सकता है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है.
इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.
Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट कैमरा रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.