हाल ही में हॉनर के Honor 8C स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है। Huawei के सब-ब्रांड Honor का यह फ़ोन Honor 8C जहाँ पहले यूज़र्स के लिए 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध था वहीँ अब यह स्मार्टफोन 8,999 रुपए में उपलब्ध है। वहीँ यूज़र्स के लिए खास बात यह है है कि Honor 8C स्मार्टफोन को केवल लिमिटेड समय के लिए ही इस नई कीमत में बेचा जायेगा।
ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर यूज़र्स इस ऑफर के साथ फ़ोन को खरीद सकते हैं। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ Honor 8C 64 जीबी तक की स्टोरेज और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। Honor 8C को नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। Amazon लिस्टिंग के मुताबिक Honor 8C के 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
Honor 8C मोबाइल फोन में आपको एक 6.26-इंच एक फुलव्यू HD+ डिस्प्ले मिल रही है है। इस मोबाइल फोन में आपको एक नौच डिजाईन भी नजर आने वाला है। इसके साथ ही मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 632 चिपसेट मिल रहा है, साथ ही इसकी रैम और स्टोरेज के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं कि इसे 4GB रैमऔर 32GB स्टोरेज के अलावा 64GB स्टोरेज ऑप्शन में भी लॉन्च किया गया है।
फोन में आपको एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। फोन एंड्राइड 8.1 oreo पर लॉन्च किया गया है, और इसे EMUI 8.2 की स्किन भी दी गई है।
अगर हम अब कैमरा की बात करें तो फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप इसके बैक पर मिल रहा है, फोन में आपको एक 13MP और 2MP का एक कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी सेल्फी आदि के लिए मिल रहा है। फोन में आपको AI क्षमता वाला कैमरा मिल रहा है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।