Honor 7X Red Edition भारत में लॉन्च, कीमत Rs. 12,999

HIGHLIGHTS

Honor 7X Red Edition ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर Rs. 12,999 की कीमत में सेल होगा.

Honor 7X Red Edition भारत में लॉन्च, कीमत Rs. 12,999

कंपनी ने अपने Honor 7X के के नए वेरियंट को भारत में पेश कर दिया है. दरअसल  अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर Honor 7X Red Edition को पेश किया गया है. अमेज़न पर यह नया वेरियंट Rs. 12,999 की कीमत में मिलेगा. फ़िलहाल इस वेरियंट की उपलब्धता के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है. इससे पहले यह फ़ोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में ही उपलब्ध था.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट पर ऑफर में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

Honor 7X में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.93 इंच की LCD डिस्प्ले मौजूद है जो 2160 x 1080p के रेज़ोल्यूशन के साथ आती है. यह डिवाइस किरिन 659 चिपसेट, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. यह हैंडसेट माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी सपोर्ट करता है. 

Honor 7X में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और इसके फ्रंट पर 8MP का कैमरा मौजूद है. यह हैंडसेट EMUI 5.1 के साथ एंड्राइड 7.0 नूगा पर चलता है.

इस डिवाइस में एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इस डिवाइस में 3340 mAh बैटरी मौजूद है और चार्जिंग के लिए यह डिवाइस माइक्रो USB पोर्ट का इस्तेमाल करता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo