Huawei ने अपने Honor 10 Lite और Honor 20i phones के लिए EMUI 9.1 update जारी कर दिया गया है। यह अपडेट GPU Turbo 3.0, के साथ आता है। साथ ही अब आप अपने कॉन्टेक्ट्स के लिए video ringtones भी सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही लम्बे समय तक पावर बटन को प्रेस करके आप voice assistant को ट्रिगर भी कर सकते हैं।
EMUI 9.1 update इस समय केवल चीनी यूज़र्स के लिए रोल आउट किया गया है। यह अपडेट over-the-air (OTA) के ज़रिये रोल आउट किया गया है। अगर अभी तक यूज़र्स को अपडेट का नोटफिकेशन नहीं मिला है तो वे अपडेट को मैन्युअली Settings menu में जाकर अपडेट कर सकते हैं।
Huawei ने इस अपडेट की घोषणा Weibo के ज़रिये की है। चीन के बाद कंपनी जल्द ही इस EMUI 9.1 अपडेट को बाकी जगह भी उपलब्ध कराएगी लेकिन कबतक, इस मामले में कोई भी आधिकारिक जानकरी नहीं दी गयी है। GPU Turbo 3.0 को भी इस अपडेट के साथ शानदार गेमिंग के लिए लाया गया है। यूज़र्स अब अपने कॉन्टेक्ट्स के लिए अपनी मनपसंद video ringtones भी लगा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपका करीबी फ़ोन कॉल करता है तो आपको उसका वीडियो रिंगटोन मिलेगा। इसके साथ ही अब आप voice assistant को भी power button से एक्टिवेट कर सकते हैं।
Honor 20i और Honor 10 Lite यूज़र्स के लिए यह सलाह है कि वे अच्छे Wi-Fi connection और फ़ोन चार्जिंग क्ले साथ ही इस अपडेट को इनस्टॉल करें। Honor 20i को अप्रैल में लॉन्च किया गया था और इसी महीने यानी जून में ही यह फ़ोन भारत में लॉन्च किया गया है।
इस फ़ोन की कीमत 14,999 रुपए है जिसमें आपको 4GB + 128GB variant मिलता है और इसे आप Flipkart से खरीद सकते हैं। इसमें आपको 6.21-inch display, Kirin 710F SoC, 8GB RAM मिलता है। साथ ही आपको इसमें 3,400mAh बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।
Honor 10 Lite को 2018 में लॉन्च किया गया था और भारत में जनवरी 2019 में इसे पेश किया गया। इस फ़ोन की शुरूआती कीमत 11,999 रुपए है। इसमें आपको 6.21-inch display, Kirin 710 SoC, and 3,400mAh की बैटरी मिलती है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।