Honor 20 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया जा चुका है और Honor 20 और Honor 20 Pro फ्लैगशिप डिवाइसेज़ हैं जो पंच-होल डिस्प्ले के आए हैं। Honor 20i एक मिड-रेंज डिवाइस है जो वॉटर ड्रॉप नौच, किरिन 710 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा के साथ आया है।
Honor 20 Pro को Rs 39,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है और यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। बात करें Honor 20 की तो इस डिवाइस को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ Rs 32,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। Honor 20i डिवाइस को Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है और यह 4GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है।
Honor 20 और Honor 20 Pro को 25 जून से फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा जबकि Honor 20i की सेल 18 जून से शुरू होगी। Honor साथ ही 90% बायबैक गारंटी भी ऑफर कर रहा है जिसमें यूज़र्स को 90 दिनों में डिवाइस को वापिस करना होगा।
Honor 20 Pro और Honor 20 में 6.26 इंच की ऑल व्यू पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो 2340×1080 पिक्सल के FHD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आती है। Honor 20 Pro फैंटम ब्लू ग्रेडिएंट कलर के साथ आया है और Honor 20 को सफायर ब्लू और मिडनाईट ब्लैक विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
Honor के ये दोनों ही फोंस किरिन 980 AI चिपसेट द्वारा संचालित है और डुअल NPU और 7nm प्रोसेस पर आधारित हैं। Honor 20 को एंड्राइड पाई पर आधारित Magic UI के साथ लॉन्च किया गया है और Honor 20 में 3,750mAh की बैटरी मिल रही है जबकि प्रो मॉडल में 4,000mAh की बैटरी शामिल की गई है और दोनों ही फोंस 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
Honor 20 Pro को AI क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है जिसमे 48MP का सोनी IMX586 सेंसर है जो अल्ट्रा वाइड f/1.4 अपर्चर और 4-इन-1 लाइट फ्यूज़न, OIS, AIS और EIS सपोर्ट, PDAF, AI अल्ट्रा क्लैरिटी और AIS सुपर नाईट मोड्स के साथ आता है। इसके अलावा एक 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है, तीसरा कैमरा 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस है जो 3x lossless ज़ूम के साथ आता है और चौथा कैमरा 2MP का है।
रेगुलर Honor 20 में भी समान कैमरा सेटअप मिल रहा है लेकिन इस डिवाइस में टेलीफ़ोटो लेंस को 2MP डेप्थ कैमरा से बदल दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।