HMD एक बार फिर नोकिया का पुराना और जाना-पहचाना सब-ब्रांड लेकर आया है जिसका नाम Asha है। बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के यह फ़ोन बहुत ही कम कीमत में किसी एंड्राइड फ़ोन वाले बेसिक फीचर्स देता है। यह फ़ोन HMD Asha 305 एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर बेस्ड है। इतना ही नहीं, बल्कि यह फोन HMD लाइट ऐप्स के कलेक्शन वाला अपना ऐप स्टोर देता है इसी के साथ इस फ़ोन में 5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फ़ोन में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। तो आइये हम आपको इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
हालांकि अभी तक HMD Asha 305 की कीमत का ऐलान ग्लोबल स्तर पर नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी आपकी जाकारी के लिए बता दें कि HMD Asha 305 फिलीपींस जैसी जगहों पर लगभग 3,990 फिलीपीनी पेसो (लगभग 6,000 रुपये) में बिक रहा है। यह फ़ोन ब्लैक और लाइम कलर के कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
बात करें अगर इस फ़ोन के फीचर्स और स्पेक्स की तो इस फ़ोन में 854X480 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन वाली 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है, साथ ही यह फ़ोन Unisoc T137 चिपसेट से लैस है और कंपनी के पाल्स ऑपेरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
बैटरी कि बात करें तो इस फ़ोन में आपको टाइप सी के जरिए 5W पर चार्ज होने वाली 2500mAh की रिमूव कि जाने वाली बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बैटरी 32 घंटे तक चल सतकी है, और 15 घंटो का टॉकटाइम दे सकती है। वहीं स्टोरेज पर ध्यान दें तो इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 2 मेगापिक्सल का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 2 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 4जी, ड्यूल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है, इसी के साथ इस फ़ोन में एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर) मिलता है। HMD Asha 305 कि लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 145 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: Apple के नए iPhone की कीमत ने उड़ाए होश! 4.5 लाख तक पहुंचा दाम, Watch और AirPods के भी रेट जानें