HMD लाया बटन वाले तगड़े फोन..दो दिन तक टस से मस नहीं होती बैटरी

HIGHLIGHTS

HMD की ओर से AI की क्षमता के साथ नए 4G फीचर फोन्स को लॉन्च कर दिया है।

इन फोन्स में दो दिन की बैटरी लाइफ के साथ साथ कई बढ़िया फीचर मिलते हैं।

सभी फोन्स में डेडिकेटेड AI बटन मिलते हैं।

अभी तक तो ऐसा ही लग रहा था कि भारत में आने वाले फीचर्स फोन्स साधारण फोन ही होने वाले हैं। हालांकि, इनमें कई अड्वान्स फीचर मिलते हैं, लेकिन किसी ने पहले कभी नहीं सोचा होगा कि फीचर फोन में AI जैसे चीजों को भी शामिल किया जा सकता है। HMD ने इसे सच कर दिखाया है। कंपनी ने Nokia 235 4G, Nokia 215 4G, Nokia 210 4G और Nokia 200 4G के तौर पर अपने नए फीचर फोन इंडिया के बाजार में उतार दिए हैं। इन सभी में एक डेडिकेटेड AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। यानि अब feature phone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी AI फीचर्स का लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि HMD के इन फीचर फोन्स को किस प्राइस में लॉन्च किया गया है और इनमें क्या क्या मिलता है।

HMD के नए फीचर फोन्स में दो दिन चलने वाली बैटरी

जानकारी के अनुसार HMD की ओर से पेश किए गए सभी चारों मॉडल में कंपनी ने एक 1450mAh की बैटरी दी है। इस बैटरी को लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह दो दिन के लिए चलती है। ऐसा हो सकता है क्योंकि अभी तक भी जिन फीचर्स फोन्स को पेश किया गया है, वह इतने या इससे ज्यादा भी बैटरी बैकअप के साथ आते हैं। ऐसे में इन सभी फोन्स में भी आपको बेहतरीन बैटरी बैकअप तो देखने को मिलने ही वाला है।

Nokia 235 4G और Nokia 215 4G में क्या मिल रहा सबसे खास?

यह दोनों फोन्स 2.8 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसके अलावा Nokia 235 4G के बैक पैनल पर आपको 2MP का कैमरा मिलता है, इसमें LED फ्लैश भी साथ में मिलती है। इसके अलावा फोन में सेल्फ़ी के लिए अलग से एक कैमरा मिलता है, यह VGA कैमरा है, फोन का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा स्पेक्स को देखा जाए तो यह फोन S30+ operating system पर चलता है। इसमें 64MB RAM और 128MB storage मिलता है जिसे microSD card के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं, Nokia 215 4G को देखा जाए तो इस फोन में भी एक 2MP का बैक कैमरा मिलता है, इसमें भी फ्रन्ट पर एक VGA कैमरा मौजूद है । इस फोन में नही भी S30+ OS मिलता है, फोन में 64MB RAM के साथ 128MB storage से लैस होकर मिलता है, फोन में स्टॉरिज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आपको माइक्रोएसडी कार्ड की जरूरत होने वाली है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में USB Type C, Bluetooth 5.0 और 3.5mm audio jack जैसे फीचर भी मिल जाते हैं।

Nokia 210 4G और Nokia 200 4G की खासियत

दोनों फोन्स थोड़े कम्पैक्ट है, दोनों में ही 2.4-इंच की QVGA Display के साथ आते हैं। इनमें भी 1,450mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन्स के फ्रन्ट और बैक पर VGA Camera मिलता है। रैम और स्टॉरिज को देहा जाए तो इन दोनों फोन्स में भी 64MB और 128MB मेमोरी मिलती है, अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो इसे आप 32GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए आपको फोन में USB TYpe C के अलावा 3.5mm ऑडियो जैक और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर मिल जाते हैं। इसके अलावा सभी चारों फोन्स में आपको FM Radio और 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिल जाती है।

डेडिकेटेड AI बटन इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत

इन सभी फीचर फोन में HMD की ओर से एक डेडिकेटेड AI बटन को भी जगह दी गई है, इसका मतलब है कि आप इन फोन्स में AI Features का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यूजर्स को शुरुआत के 6 महीनों के लिए फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलने वाला है। हालांकि, इसके बाद आपको AI का लाभ लेने के लिए अलग से सब्स्क्रिप्शन लेना होगा।

कीमत और उपलब्धता

HMD ने अभी इन चारों फोन्स की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सभी मॉडल को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर लिस्ट कर दिया है। सभी फीचर फोन्स को कंपनी ने Nokia की ब्रांडिंग के साथ पेश किया है।

किन यूजर्स के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन्स

अगर आपको एक साधारण सा दिखने वाला और रीलाइअबल फोन चाहिए और आपको लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भी चाहिए तो आपको इन सभी फोन्स में से एक खरीदने दें। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि इन फोन्स का प्राइस क्या और इनकी सेल कब है, लेकिन इनके AI फीचर और नोकिया का भरोसा ही इन फोन्स को खास बना रहा है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: दो महीने बिना रोकटोक चकाचक चलेगा Airtel का ये सस्ता प्लान.. Jio Plan से बेहतर!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :