आपको बता देते हैं कि गूगल की ओर से गूगल सर्च ऐप के अंतर्गत नया ICC Cricket World Cup इनफार्मेशन पोर्टल जारी कर दिया है। आपको बता देते हैं कि अब क्रिकेट वर्ल्ड कप के ख़त्म होने तक यानी आने वाले कई हफ़्तों तक आप क्रिकेट वर्ल्ड कप के हर अपडेट को अपने गूगल सर्च में ही देख सकते हैं।
यूजर्स को मात्र इतना करना है कि उन्हें गूगल सर्च ऐप पर जाकर इस पोर्टल को एक्सेस करना है, और सर्च बार में मात्र ICC Cricket World Cup अंग्रेजी भाषा में लिखना है, हालाँकि आप कई अन्य भाषाओँ का भी यहाँ पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप बड़े क्रिकेट के फैन हैं तो आपक बता देते हैं कि आप किसी एक टीम के बारे में भी सर्च कर सकते हैं। ऐसा करने से आप स्टैट्स को भी ब्राउज कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ लाइनअप्स आदि को भी देख सकते हैं, लाइव अपडेट तो आपको यहाँ मिलते ही रहने वाले हैं, साथ ही आप जीतने वाली टीम की प्रोबेबिलिटी भी देख सकते हैं।
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह लाइव स्कोर पिनिंग फीचर कहा जा रहा है, यह हर एक लाइव मैच के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि अब गूगल में आपको एक नया ऑप्शन यानी पिन लाइव स्कोर भी मिलने वाला है।
इसपर टैप करके आप अपने फोन की स्क्रीन पर लाइव स्कोर को देख सकते हैं। आप इसे कभी भी जहां चाहें मूव कर सकते हैं, इसके अलावा आप अगर किसी अन्य ऐप को भी ओपन कर लेते हैं इसके बाद भी यह आपको नजर आता ही रहने वाला है।