Google के आगामी डिवाइस यानी Google Pixel 4 को लेकर बहुत जानकारी सामने आ चुकी है, इस डिवाइस को इंटरनेट पर एक रफ़ डिजाईन में देखा गया था. हालाँकि इसमें एक ड्यूल रियर कैमरा होने वाला है, इसे लेकर भी अब जानकारी सामने आ चुकी है.
हालाँकि इस बात को लेकर काफी चर्चा चल रही हैं कि आखिर गूगल अपने इस डिवाइस में सेकेंडरी कैमरा के तौर पर किस लेंस को शामिल करने वाला है, अब यह हो सकता है कि इस डिवाइस में आपको कौन सा लेंस मिलेगा, इसमें आपको वाइड-एंगल लेंस भी मिल सकता है, इसके अलावा इसमें आपको टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि इस डिवाइस को लेकर कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप की ओर भी जा सकती है. हालाँकि अगर हम नई खबर पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस में गूगल की ओर से एक टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है.
गूगल की ओर से इस डिवाइस में एक टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है, अब इस खबर को सुनकर उन फैन्स को काफी दिक्कत होने वाली है, जो एक अल्ट्रा-वाइड एंगल शॉट लेने वाले लेंस को पसंद करते हैं. आपको बता देते हैं कि आपको इस मोबाइल फोन में एक 16MP का टेलीफोटो लेंस मिलने वाला है. यह गूगल कैमरा ऐप में एक कोड के माध्यम से सामने आया है.
इसके अलावा गूगल कैमरा ऐप के बनाने वालों ने इस और काम भी शुरु कर दिया है, क्योंकि वह Pixel 4 और इस कैमरा के बीच में समन्वय बैठाना चाहते हैं. इस कोड में जो सामने आया है, उसमे भी कई अलग अलग रिफरेन्स मिले हैं, जिनपर काम किया जाने वाला है. इसके अलावा आपको फ्रंट पर एक IR सेंसर भी मिल सकता है, जो आपको अगली पीढ़ी के पिक्सेल डिवाइस में देखने को मिलने वाला है. इसके माध्यम से ही फोन में आपको फेस ऑथेंटिकेशन भी मिलने वाला है. यह फीचर एंड्राइड Q बीटा में नजर आ रहा है.