इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि Google अपना पहला Android Q developer preview, Pixel स्मार्टफोन्स के लिए लाने वाला है। वहीँ अभी तक इस बारे में कोई भी समय तय नहीं किया गया है। Google Pixel 2 को Android Q के preview version के साथ Geekbench बेंचमार्क पर पाया गया है।
Geekbench लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि माउंटेन व्यू-आधारित कंपनी जल्द ही अपना पहला Android Q developer preview रोल आउट करने के लिए तैयार है। पिछली साल Google ने पहला Android P developer preview पिक्सेल फ़ोन्स के लिए 7 मार्च को पेश किया था। आपको बता दें कि शुरू के कुछ हफ़्तों के लिए developer preview केवल Google Pixel स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध होगा। Android Q Beta Program को भी Google I/O 2019, के दौरान 7 मई से 9 मई के बीच इसी साल Mountain View, Shoreline Amphitheater में लाया जा सकता है।
एंड्राइड डेवलपर Illiyan Malchev ने हाल ही में Android Developers Backstage podcast का खुलासा किया है जहां Android Q Beta Program से लैस स्मार्टफोन्स की संख्या पिछली बार से कहीं ज़्यादा होगी। गीकबेंच पर लिस्ट हुए डिवाइस की बात करें तो लिस्टिंग में Android Q AOSP को ARM64 processor के साथ पाया गया लेकिन हम सभी जानते हैं कि "walleye" कोडनेम का मतलब Google Pixel 2 है। Android Q Developer Preview को इस साल के Google I/O conference के दौरान 7 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यूज़र्स को इसमें सिस्टम-वाइड डार्क मोड और डेस्कटॉप मोड उपलब्ध कराया जायेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
Asus OMG Days Sale: स्मार्टफोंस पर मिल रही हैं दमदार डील्स
Android Q होने वाला है लॉन्च, ये हो सकते हैं टॉप 5 फीचर्स