महीनों भर के लीक और रुमर्स के बाद आखरिकार Google ने अपने Pixel Series के नए फोन्स और अन्य डिवाइस लॉन्च कर दिए हैं। यह नई लाइनअप इस बार चार स्मार्टफोन्स को लेकर आती है, इसके अलावा इसमें आपको एक स्मार्टवॉच भी देखने को मिलने वाली है। Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के अलावा Company ने Pixel Watch 5 भी पेश कर दी है।
यह सभी पाँचों डिवाइस अभी Pre-Order के लिए उपलब्ध हैं और 20 अगस्त से इनकी सेल होने वाली है। अगर आप इनमें से किसी भी Pixel Device को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इनकी कीमत और अन्य सभी डिटेल्स को जान लेना जरूरी है।
12GB RAM और 256GB Storage वाले वैरिएन्ट की कीमत 89,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 512GB Storage वाले वैरिएन्ट की कीमत 1,04,999 रुपये है। Google Pixel 11 चार कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है, इसे आप Frost, Hibiscus, Pistachio और Obsidian जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
12GB RAM और 256GB Storage वाला वैरिएन्ट 1,19,999 रुपये का है, जबकि 16GB RAM और 512GB Storage वाला वैरिएन्ट 1,34,999 रुपये का है। इस फोन को Canyon, Olive, Fog और Obsidian जैसे कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
| डिवाइस | वैरिएन्ट | कीमत |
| Pixel 11 | 12GB + 256GB | 89,999 रुपये |
| Pixel 11 | 12GB + 512GB | 1,04,999 रुपये |
| Pixel 11 Pro | 12GB + 256GB | 1,19,999 रुपये |
| Pixel 11 Pro | 16GB + 512GB | 1,34,999 रुपये |
| Pixel 11 Pro XL | 12GB + 256GB | 1,34,999 रुपये |
| Pixel 11 Pro XL | 16GB + 512GB | 1,49,999 रुपये |
| Pixel 11 Pro Fold | 16GB + 256GB | 1,86,999 रुपये |
| Pixel Watch 5 | 41mm | 42,900 रुपये |
| Pixel Watch 5 | 45mm | 45,900 रुपये |
12GB RAM और 256GB Storage वाला वैरिएन्ट 1,34,999 रुपये में खरीदने के लिए आ चुका है, इसके अलावा इस फोन के 16GB RAM और 512GB Storage वाले वैरिएन्ट की कीमत 1,49,999 रुपये है। यह भी Pro Model वाले ही कलर ऑप्शन में आता है, इसका मतलब है कि इसे भी आप Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर में खरीद सकते हैं।
कंपनी का यह Foldable Phone सिर्फ एक ही रैम और स्टॉरिज मॉडल में आता है, इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको केवल और केवल 16GB RAM और 256GB Storage ही मिलेगी, इस मॉडल की कीमत 1,86,999 रुपये है। यह सिर्फ एक ही कलर ऑप्शन में भी आता है, इसे केवल और केवल Olive कलर में खरीद सकते हैं।
41mm वैरिएन्ट की कीमत 42,900 रुपये है और 45mm वैरिएन्ट की कीमत 45,900 रुपये है। 41mm वैरिएन्ट चार कलग अलग कलर में आता है, वहीं 45mm वैरिएन्ट सिर्फ तीन कलर में खरीदने के लिए आया है।
Google Pixel 11 को अगर आप प्री-ऑर्डर करते हैं तो आपको Eligible Cards से Payment करने पर 7,000 रुपये का Instant Cashback मिल सकता है। इसके साथ Google पुराने Device को Exchange करने पर 9,000 रुपये का Exchange Bonus भी दे रहा है। यह ऑफर 31 अगस्त 2026 तक वैलिड रहने वाला है।
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को अगर आप प्री-ऑर्डर करते हैं तो आपको Eligible Cards पर 10,000 रुपये का Instant Cashback मिल सकता है। इसके साथ Eligible Device Trade-In करने पर 9,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचनगे बोनस भी मिल सकता है।
Google Pixel 11 Pro Fold को अगर देखा जाए तो इसपर भी आपको 10,000 रुपये तक के आसपास का बैंक ऑफर और 9,000 रुपये के आसपास तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
Google Pixel Watch 5 के लिए जो लोग Pre-Order करेंगे उन्हें ICICI Bank या HDFC Bank Credit Card से EMI Purchase करने पर 2,500 रुपये का Instant Cashback मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Vivo X300 FE: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना