Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Vivo X300 FE: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को पेश किया है। बेस मॉडल लगभग 90,000 रुपये कीमत में आता है। वहीं, Apple का iPhone 17 और Vivo X300 FE भी इसी प्राइस सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ मौजूद हैं। तीनों स्मार्टफोन में हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर और बेहतर कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि, बैटरी, सॉफ्टवेयर और कीमत के मामले में इन तीनों के बीच काफी अंतर है। आइए जानते हैं Google Pixel 11 vs iPhone 17 vs Vivo X300 FE में कौन सा फोन किस मामले में आगे है।
SurveyGoogle Pixel 11 vs iPhone 17 vs Vivo X300 FE
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Google Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार दिया गया है, जिसकी मोटाई पिछली जनरेशन की तुलना में 40 प्रतिशत कम की गई है। फोन में 6.3-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है। फोन का वजन 197 ग्राम है और इसे Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर में खरीदा जा सकता है। साथ ही, IP68 रेटिंग भी मिलती है।
iPhone 17 में भी 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पहली बार नॉन-प्रो iPhone मॉडल में ProMotion के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और हमेशा ऑन रहने वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें अपग्रेडेड Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन और IP68 रेटिंग दी गई है।

Vivo X300 FE में 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,216×2,640 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 460ppi पिक्सल डेंसिटी और 94.38 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Pixel 11 को Google के नए Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिलती है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है। यह Android 17 पर चलता है और सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
iPhone 17 में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है और यह iOS 26 पर चलता है। इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन भी है, जिसे AI से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है। Apple के अनुसार, इसका CPU iPhone 16 की तुलना में 40 प्रतिशत तक तेज है। बेस स्टोरेज को भी बढ़ाकर 256GB कर दिया गया है और फोन Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है।
Vivo X300 FE में 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.8GHz है। इसमें Adreno 829 GPU, 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए 4,005 वर्ग मिलीमीटर एरिया वाला Vapour Chamber Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें f/1.7 अपर्चर, OIS और LDAF सपोर्ट वाला 48MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें f/2.2 अपर्चर है।
iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.6 अपर्चर वाला 48MP फ्यूज़न मेन कैमरा दिया गया है, जो सेंसर-शिफ्ट OIS के साथ आता है और 2x टेलीफोटो की तरह भी काम कर सकता है। इसके साथ 48MP फ्यूज़न अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। फ्रंट में 18MP का नया सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है।
Vivo X300 FE इस मामले में दोनों फोन से ज्यादा कैमरा हार्डवेयर पेश करता है। इसमें Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 50MP का है, जिसमें Sony IMX921 सेंसर, ऑटोफोकस और OIS मिलता है। इसके साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा है, जो OIS और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 115 डिग्री है। सेल्फी के लिए 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Google Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी दी गई है। इसे 30W वायर्ड चार्जिंग और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

iPhone 17 में Apple ने बैटरी क्षमता 3,692mAh की रखी है। कंपनी के अनुसार यह iPhone 16 की तुलना में 8 घंटे तक ज्यादा बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, जिसके जरिए फोन को कम समय में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 8 घंटे तक इस्तेमाल का दावा किया गया है।
Vivo X300 FE इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W wired और 40W wireless FlashCharge सपोर्ट करती है। इस लिहाज से चार्जिंग स्पीड और बैटरी क्षमता दोनों में Vivo का फोन काफी मजबूत नजर आता है।
भारत में कीमत
भारत में Google Pixel 11 की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 89,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 24 महीने तक No-Cost EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा, फोन के साथ 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
iPhone 17 का 256GB मॉडल भारत में 82,900 रुपये में आता है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। यह Lavender, Mist Blue, Sage, White और Black कलर में उपलब्ध है।
Vivo ने X300 FE का नया 8GB + 256GB वेरिएंट पेश किया है जिसकी कीमत 84,999 रुपये है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल कीमत बढ़ने के बाद अब 89,999 रुपये का हो गया है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 99,999 रुपये में आता है। फोन Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
