Google Pixel 11 Pro को लेकर नया लीक सामने आया है। इस लीक में फोन के CAD रेन्डर सामने आए हैं। अगर डिजाइन को पहले नजर में देखा जाए तो यह पिछले मॉडल्स से काफी मेल खाता नजर आता है। इसी कारण अगर आप इस फोन से कुछ नए की उम्मीद कर रहे थे तो आपको ऐसा कुछ देखने को शायद ही मिलने वाला है। ऐसा लग रहा है कि Google अपने आगामी फोन में पिछले सभी मॉडल जैसा ही डिजाइन रखने वाला है। इसका मतलब है कि नये-पन के लिए कुछ छोटे ही बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा फोन पिछले फोन्स के जैसे लग सकता है।
अगर ऑनलाइन चल रही एक रिपोर्ट को देखा जाए तो इसके अनुसार कैमरा में छोटे बदलाव हो सकते हैं। यहाँ कैमरा बार की बात हो रही है। हालांकि, इस बार भी कैमरा को हॉरिजॉन्टल ही रखा जाने वाला है, लेकिन इस बात यह ज्यादा यूनीफॉर्म लगने वाला है। हालांकि, यह एक छोटा सा ही बदलाव है। इसके बाद भी ऐसा कहा जा सकता है कि कैमरा मॉड्यूल में यह छोटा सा बदलाव ही इसे पिछली पीढ़ी के फोन्स से अलग कर देगा। इस चीज के अलावा बाकी पूरा डिजाइन एक जैसा ही होने वाला है। फोन में वही फ्लैट एज मिलने वाले हैं। इसके अलावा सेंटर में पंच होल डिजाइन भी मिलने वाला है।
Google Pixel 11 Pro में एक 6.3-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, इसके अलावा फोन में आपको Google का Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में 16GB की रैम हो सकती है। इतना ही नहीं, इस बार भी कंपनी 128GB स्टॉरिज मॉडल से ही शुरुआत कर सकती है। डिजाइन के बारे मे हम जानते है कि पिछले मॉडल से यह मेल खाने वाला है। इसके अलावा अभी के लिए कैमरा और अन्य डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि आने वाले समय में यह जानकारी भी सामने आ जाए। अभी के लिए फोन को लेकर कुछ भी कहना कुछ जल्दी हो सकती है। ऐसे में अभी कंपनी की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी के लिए ही सभी को इंतज़ार करना चाहिए।