Redmi Note Days Sale की शुरुआत जहां हो चुकी है वहीँ रेडमी फ़ोन्स पर ऑफर्स भी मिलने शुरू हो चुके हैं। कंपनी के Remi Note 7S स्मार्टफोन को आप 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यूज़र्स अगर इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो वे फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अपने इस रेडमी नोट 7एस फ़ोन में किसी भी तरह से कीमत में कटौती नहीं की है बल्कि सेल के तहत फोन के साथ केवल अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
Redmi Note 7S के साथ ही Redmi Note 7 Pro पर भी ऑफर्स जारी हैं और आप 12 जुलाई तक ओपन सेल में इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Xiaomi ने आधिकारिक तौर से हाल ही में ट्विटर पर "रेडमी नोट डेज़ सेल" की घोषणा की थी। Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रूपये रखी गई है और 4 जीबी रैम + 64 जीबी वैरिएंट को 12,999 रूपये में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर इस फ़ोन की खरीद पर Axis Bank Buzz Credit Card से भुगतान पर 5% की छूट मिलेगी। वहीं, Mi.com पर no-cost EMI, 799 रुपये में Mi Protect दिया जा रहा है। इसके साथ ही Airtel यूज़र्स के लिए भी 1120GB 4G data और unlimited calling दी जा रही है और यह ऑफर केवल 12 जुलाई तक ही है।