#image_title
भारत में Galaxy S25 Ultra के लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद Galaxy S24 Ultra की कीमत में 30,000 रुपए से भी ज्यादा की कटौती कर दी गई है। इस समय आप इस फ्लैगशिप सैमसंग फोन को केवल 98,800 रुपए में खरीद सकते हैं। ध्यान दें कि यह डील सीधे सैमसंग की ओर से नहीं है, बल्कि यह एक थर्ड-पार्टी रिटेल पर उपलब्ध है, लेकिन कुछ भी हो डिस्काउंट तो डिस्काउंट है। साथ ही आपको बता दें कि यह डिस्काउंट बिना किसी बैंक या एक्सचेंज ऑफर के मिल रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा का 12GB/256GB टाइटेनियम ग्रे वैरिएंट इस समय Amazon पर 98,800 रुपए में लिस्टेड है। कुछ चुनिंदा ग्राहक इस पर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के साथ 4940 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा 45,200 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन के अन्य कलर ऑप्शंस की कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन वो एक लाख रुपए के आसपास की कीमत पर मिल रहे हैं और यह भी एक अच्छा खासा डिस्काउंट है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर इसी डिवाइस की कीमत 1,29,999 रुपए है।
यह भी पढ़ें: Galaxy S25 Plus Vs Galaxy S24 Plus: क्या आपको अपग्रेड करना चाहिए?
Galaxy S25 सीरीज 4 फरवरी से सेल में जा रही है, तब हमें S24 अल्ट्रा की कीमत में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि S25 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत भी इसके बराबर है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा एक 6.8-इंच QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है और इसमें लाइव ट्रांसलेट, सर्कल टू सर्च और नोट असिस्ट जैसे Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S24 Ultra एक क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 200MP का मेन सेंसर, एक 50MP का 5x टेलीफ़ोटो लेंस, एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 10MP 3x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस मौजूद है। सेल्फ़ी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें आगे की तरफ एक 12MP का कैमरा है। इसके अलावा, इस हैंडसेट में एक 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।