Samsung की ओर से अपने फोंस के पोर्टफोलियो में एक नए 5G फोन को शामिल कर लिया है, इस मोबाइल फोन को Galaxy A22 5G के तौर पर लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि सैमसंग का यह 5G फोन काफी समय से चर्चा में था। इस मोबाइल फोन को सैमसंग की ओर से अफोर्डेबल यानी मिड-रेंज सेगमेंट में अपने नए 5G फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। हालाँकि कंपनी के पास पहले भी Galaxy A32 5G और Galaxy M42 5G फोंस भी हैं। इसके अलावा एक फोन को कंपनी ने अभी हाल ही इंडिया में लॉन्च किया गया था, जिसे Galaxy M42 के तौर पर लॉन्च किया गया है।
Galaxy A22 5G मोबाइल फोन में आपको एक 6.6-इंच की TFT डिस्प्ले मिल रही है, इसे कंपनी की ओर से इनफिनिटी V कहा जा रहा है। हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक FHD+ स्क्रीन मिल रही है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 चिप मिल रहा है, जो हम कई 5G फोंस में पहले भी देख चुके हैं। इस मोबाइल फोन में आपको कई रैम और स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं। आपको बता देते है की फोन को आप 4GB/64GB के अलावा 4GB/128GB, 6GB/ 128GB और 8GB/128GB मॉडल्स में ले सकते हैं। इन सभी ऑप्शन में आपको स्टोरेज बढ़ाने के लिए भी ऑप्शन मिल रहा है, यानी आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबिएल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा वाला स्क्वायर कैमरा मोड्यूल मिल रहा है। फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, हालाँकि इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का कैमरा मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ रही है। इसके अलवा फोन में आपको एंड्राइड 11 का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy A22 5G को प्लास्टिक बिल्ड के साथ कई रंगों में लॉन्च किया गया है, फोन में आपको ग्रे, वाइट और वायलेट कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन को UK ने जल्द ही 199 यूरो यानी लगभग Rs 22,000 के आसपास उपलब्ध कराया जाने वाला है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!