Samsung Galaxy A36 5G now available
Samsung ने पिछले साल मार्च में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A36 5G पेश किया था। इस समय Flipkart पर चल रही Sasa Lele Sale में इस फोन पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में जो यूजर्स नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और इसके साथ दमदार बैटरी भी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आइए इसकी कीमत, सेल ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 28,798 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। बता दें कि इस फोन को मार्च 2025 में 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यानी मौजूदा कीमत पर ग्राहक करीब 4,201 रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis या SBI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,250 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 26,548 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर लॉन्च प्राइस की तुलना में यह स्मार्टफोन लगभग 6,451 रुपये कम में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा पुराने फोन के एक्सचेंज पर ग्राहकों को 24,450 तक की वैल्यू मिल सकती है. स्मार्टफोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है जो 24 महीनों के लिए 1254 रुपये से शुरु होती है.
सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: डेज़र्ट, टावर, पर्सनल या विंडो? कौन सा एयर कूलर आपके घर के लिए रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें