फ़ेस्टिव सीज़न आ गया है और फ्लिपकार्ट ने भी अपनी बिग दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। सेल 8 नवम्बर को शुरू होने वाली है और इसी बीच रियलमी, पोको और रेडमी ब्रांड के कई फोंस की कीमतें कम कर दी गई हैं। फ्लिपकार्ट की Big Diwali Sale 8 नवम्बर से शुरू होकर 13 नवम्बर तक चलेगी। सेल के दौरान Realme Narzo 20 Pro, Poco M2, Redmi 9i और Realme C3 आदि पर प्राइस कट मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए Axis Bank, Citi Bank, Kotak Mahindra Bank, और ICICI बैंक आदि के साथ साझेदारी की है जिसके ज़रिए ग्राहकों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Plus मेम्बर्स को 7 नवम्बर दोपहर 12 बजे से बिग दिवाली सेल का एक्सैस मिलेगा।
Flipkart Big Diwali Sale के दौरान Realme Narzo 20 Pro की कीमत में Rs 1,000 की कटौती की जाएगी और आप 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 13,999 में खरीद पाएंगे। इसके अलावा, फोन के 8GB रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 15,999 रहेगी। फोन को ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट कलर में लॉन्च किया गया था।
Poco M2 को भी फ्लिपकार्ट सेल में Rs 1000 का प्राइस कट मिलेगा और इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 9,999 में सेल किया जाएगा। इसके अलावा, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भी कम की जाएगी। फोन को ब्रिक रेड, पिच ब्लैक और स्लेट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
Redmi 9i के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल पर Rs 300 कटौती की जाएगी और फोन Flipkart बिग दिवाली सेल में Rs 8,999 का बिकेगा। इस फोन को आप मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंगों में खरीद सकते हैं।
Realme C3 को Rs 1,000 डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा और इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 7,999 हो जाएगी जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 8,999 रखी जाएगी। डिवाइस को वोल्केनो ग्रे और फ़्रोजन ब्लू रंगों में खरीदा जा सकता है।