LG G6 पर अमेजन दे रहा Rs 9,000 की छूट

HIGHLIGHTS

इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 51,990 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था.

LG G6 पर अमेजन दे रहा Rs 9,000 की छूट

अगर आप LG के फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G6 खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 51,990 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. अब यह स्मार्टफोन अमेजन पर Rs 42,999 में मिल रहा है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

LG की इस डिवाइस में 5.7 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और रिजल्यूशन  2880 x 1440p है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है. 

इस डिवाइस में रैम 4GB है जबकि स्टोरेज के लिए इस डिवाइस में 32 और 64GB के स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. इस डिवाइस में कैमरा 13 मेगापिक्सल है. 

इस डिवाइस में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है. इस डिवाइस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध है. इसके अलावा यह डिवाइस गूगल असिस्टेंट फीचर से लैस है.

इस डिवाइस में 3300mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करती है. बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए LG ने इस डिवाइस में हीट पाइप इंस्टाल की हैं जो थर्मल कंडक्टर से बनी हैं. 

सोर्स

Ambuj Shukla

Ambuj Shukla