26 जून को भारत में आ रहा है Coolpad 3 Plus, हुई आधिकारिक पुष्टि

HIGHLIGHTS

वाटरड्रॉप नॉच से लैस हो सकता है फ़ोन

वाटरड्रॉप नॉच से लैस हो सकता है फ़ोन

जहाँ स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad India ने इसी साल यानी 2019 में Coolpad 3 को भारत में लॉन्च किया था वहीँ अब एक और पेशकश लाने वाली है। कंपनी Coolpad 3 का अगला वर्ज़न Coolpad 3 Plus भारत में लाने वाली है। एक दिन बाद यानी 26 जून को इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

Coolpad 3 Plus को कंपनी दिल्ली में 26 जून को आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी। इवेंट की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी। कंपनी ने इस लॉन्च को लेकर एक इन्वाइट पोस्टर भी जारी किया है। अपने ट्विटर पर भी कंपनी ने इसका ज़िक्र कर लॉन्च डेटका खुलासा किया है।

https://twitter.com/CoolpadInd/status/1141312391646347267?ref_src=twsrc%5Etfw

इनवाइट पोस्टर में स्मार्टफोन की तस्वीर भी दी गई है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच देखी जा सकती है। Coolpad ने इस साल फरवरी में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Cool 3 को लॉन्च किया और अब कंपनी एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। Coolpad ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। स्मार्टफोन को Coolpad 3 Plus के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी के मीडिया से पता चलता है कि यह Coolpad 3 Plus को भारत की राजधानी दिल्ली में 26 जून को आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इनवाइट पोस्टर में स्मार्टफोन की तस्वीर भी दी गई है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच देखी जा सकती है। इसके अलावा तस्वीर से इस बात की भी जानकारी मिलती यही कि स्मार्टफोन में पतले बेज़ेल्स भी दिए जा सकते हैं।

वैसे अभीतक इस अपकमिंग स्मार्ट फ़ोन को लेकर किसी खास तरह की जानकारी नहीं मिली है। वहीँ इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई  जानकारी सामने नहीं आयी है। Coolpad कंपनी ने इससे पहले 2019 में ही फरवरी में Coolpad Cool 3 को भी लॉन्च किया था। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गयी थी।

स्मार्टफोन को Android 9 Pie और Dewdrop नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही इस डिवाइस में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 8-मेगापिक्सल के साथ दूसरा सेंसर 0.3-मेगापिक्सल का आता  है। वहीं फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :