स्पेक्स कम्पैरिज़न: Oppo K1 vs Xiaomi Redmi Note 7

स्पेक्स कम्पैरिज़न: Oppo K1 vs Xiaomi Redmi Note 7
HIGHLIGHTS

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Qualcomm Snapdragon 660 प्रोसेसर के साथ Oppo K1 को भारत में 16,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया। आज हम इस फ़ोन की तुलना Xiaomi Redmi Note 7 से स्पेक्स, फीचर्स और कीमत को लेकर करने वाले हैं।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो की लेटेस्ट पेशकश Oppo K1 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला मार्किट के किफायती फ़ोन्स में से एक है। 16,990 रुपए की कीमत के साथ इस फ़ोन को लॉन्च किया गया है। वहीँ दूसरी ओर  हमारे पास Xiaomi Redmi Note 7 है जो जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। Xiaomi Redmi Note 7 की खास बात यह है कि इसमें 48MP का कैमरा दिया गया है। चलिए देखते हैं की क्या Oppo K1 शाओमी के इस लेटेस्ट डिवाइस को टक्कर दे पायेगा या नहीं। 

Oppo K1 में आपको 6.4-inch की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जो टॉप पर मौजूद dew-drop notch के साथ आती है। इसमें आपको FHD+ डिस्प्ले मिलती है  जो 2340 x 1080 pixels रसोल्यूशन ऑफर करती है। वहीँ Xiaomi Redmi Note 7 की बात करें तो इसकी स्क्रीन थोड़ी छोटी मिलेगी जो 6.3-inch के साथ आती है और इसमें आपको 2340 x 1080 pixels रसोल्यूशन, ठीक Oppo K1 की तरह ही मिलता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Oppo K1 में आपको Qualcomm Snapdragon 660 octa-core प्रोसेसर 2.2GHz की स्पीड के साथ मिलता है।  इसके साथ ही फ़ोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे 256GB तक microSDकार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। Xiaomi Redmi Note 7 में भी वही Qualcomm Snapdragon 660 प्रोसेसर 2.2GHz की स्पीड के साथ मिलता है। भारत में यह फ़ोन 3GB/32GB, 4GB/64GB और  6GB/64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ उपलब्ध होगा।

कैमरा की बात करें तो Oppo K1 में 16MP + 2MP रियर कैमरा है। यह सेल्फी सेंट्रिक फ़ोन 25MP फ्रंट सेंसर के साथ सेल्फी के लिए आता है। वहीँ इसके साथ दूसरी ओर Xiaomi Redmi Note 7 कंपनी का ऐसा पहला डिवाइस है जो 48MP बैक सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें 5MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। इस फ़ोन के फ्रंट में 13MP कैमरा दिया गया है।

चीन में Xiaomi Redmi Note 7 CNY 1,399 में लॉन्च किया गया है जिसकी भारतीय मार्किट में कीमत 14,600 रुपए हो सकती है। यह फ़ोन फरवरी में भारत में आ सकता है। हालाँकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है। वहीँ दूसरी ओर Oppo K1 को भारत में 16,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। 

Sudha Pal
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo