यह फ़ोन 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. साथ ही इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और 32GB के माइक्रो-SD कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी सेलकॉन ने बाज़ार में अपना नया फ़ोन डायमंड 4G प्लस पेश किया है. कंपनी ने अपने इस फ़ोन की कीमत Rs. 6,369 रखी है. ये फ़ोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है. इसके साथ ही यह कई और थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट पर भी मिल रहा है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर सेलकॉन डायमंड 4G प्लस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5-इंच की IPS HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. यह फ़ोन 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. साथ ही इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और 32GB के माइक्रो-SD कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही सेलकॉन डायमंड 4G प्लस स्मार्टफ़ोन में LED फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इस फ़ोन में 2200mAh की बैटरी भी दी गई है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है.
कनेक्टिविटी के लिए सेलकॉन डायमंड 4G प्लस स्मार्टफ़ोन में GPRS/ एज, 3G, वाई-फाई 802.11 B/G/N, ब्लूटूथ V4.0, FM रेडियो, माइक्रो-USB 2.0, USB OTG और GPS/ A- GPS फीचर्स शामिल हैं.