बिना रजिस्ट्रेशन के अमेज़न इंडिया से ख़रीदे फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस ये सस्ता स्मार्टफ़ोन
22 मार्च यानी आज से कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफ़ोन अमेज़न.इन के माध्यम से ओपन सेल में उपलब्ध है. और ये सेल तब तक चलने वाली है जब तक की स्टॉक खत्म नहीं हो जाता.
कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफ़ोन अमेज़न.इन पर ओपन सेल में आज यानी 22 मार्च से स्टॉक के अंत होने तक उपलब्ध है, इस स्मार्टफ़ोन को आप इस ई-कॉमर्स साइट से बिना किसी रजिस्ट्रेशन के Rs. 6,999 में ले सकते हैं.
Surveyकूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की IPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6735 चिपसेट और 3GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video
इसके साथ ही कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह एक ड्यूल-सिम ड्यूल-4G स्मार्टफ़ोन है.
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और माइक्रो-USB फीचर्स मौजूद हैं. इस स्मार्टफ़ोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी. इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं.
इसे भी देखें: वीवो Y31A स्मार्टफ़ोन पेश, 16GB इंटरनल स्टोरेज से लैस
इसे भी देखें: एप्पल ने अपनी वॉच की कीमत में की कटौती
Ashvani Kumar is Tech, Politics, and Sports lover. View Full Profile