BSNL यानि भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से इंडिया के बाजार में एक नए Satellite Phone को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो फोन का इस्तेमाल उन इलाकों में भी करना चाहते हैं जहां आमतौर पर नेटवर्क आता ही नहीं है। इस डिवाइस को Defence, Maritime, Disaster Responce, Mining, Remote Operations के अलावा Adventure Travel आदि के तौर इस्तेमाल में लिया जा सकता है। हालांकि, हैरत की बात यह है कि इस फोन के प्राइस BSNL ने iPhone 17 Pro से भी ज्यादा रखा है। आइए इसके बारे में और इसके प्राइस के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स जानते हैं।
BSNL की ओर से BSNL Satellite Phone को बेहद ही महंगे में लॉन्च किया गया है, इस फोन का प्राइस 1,34,166 रुपये है। इस प्राइस में टैक्स आदि सब शामिल है। अब अगर इस कीमत को देखा जाए तो यह जाहिर तौर पर iPhone 17 Pro से भी महंगा है। इस फोन कंपनी ने खासतौर पर उन जगहों के लिए पेश किया है, जहां पर Cellular कवरेज नहीं आता है।
When conventional mobile networks can’t reach, the BSNL Satellite Phone keeps you connected.
— BSNL India (@BSNLCorporate) July 8, 2026
Designed for challenging environments, making it an ideal solution for Defence, Maritime, Disaster Response, Mining, Remote Operations and Adventure Travel.
Why Choose BSNL Satellite… pic.twitter.com/YQpeXwjrb6
अगर आप BSNL के इस फोन यानि BSNL Satellite Phone को खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी कीमत अब जानते हैं, और कंपनी ने अपने आधिकारिक X Account से भी इसी जानकारी शेयर की है। इसके अलावा अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इस फोन को खरीदने के लिए कंपनी से 9768866652 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप BSNL के अपने नजदीकी कार्यालय पर भी जा सकते हैं, और सभी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
अभी तक के लिए कंपनी ने इस फोन के लिए किसी भी SUbscription Plan या Calling Plan की घोषणा नहीं की है, अब देखना होगा कि आखिर इस फोन के लिए कंपनी कौन से प्लांस लाती है। या पुराने प्लांस पर ही इसे चलाने का मौका देती है।
सबसे पहले तो यह एक साधारण फोन नहीं है, जिसे किसी Cellular Towers पर निर्भर होना होता है। BSNL का यह फोन Satellite Phone है, ऐसे में इससे बात करने के लाइ Satellite Network का ही इस्तेमाल किया जाता है। इस फोन के माध्यम से लोग उन इलाकों में भी कनेक्टेड रह सकते हैं, जहां नेटवर्क का नामों-निशान भी नहीं होता है। इसके अलावा किसी भी तरह का मोबाइल कवरेज उपलब्ध नहीं होता है।
कंपनी के कहना है कि यह फोन Satellite-Based Voice Calling को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसे इसलिए ही डिजाइन किया गया है कि जहां भी कहीं नेटवर्क न हो, इसके माध्यम से वहाँ भी कनेक्ट रहा जा सके। इसके अलावा इस डिवाइस का सबसे जरूरी फीचर अगर देखा जाए तो वह Emergency Support है। इसका मतलब है कि यह फोन कहीं फंस जाने की स्थिति में रेस्क्यू आदि में भी मदद कर सकता है।
इतना ही नहीं, बीएसएनएल के इस फोन में आपको लंबी बैटरी लाइफ भी मिलता है, जो इस फोन को और खास बना देती है। असल में, लंबी बैटरी के चलते यह फोन लंबे समय तक काम भी करता रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100x 5G की आ गई लॉन्च डेट.. मिलेगी 8000mAh की जम्बो बैटरी