बहुत जल्द बाज़ार में एंट्री करने वाले हैं ये दमदार फोंस, जो बनाएंगे एक नया रिकॉर्ड
OnePlus, Xiaomi अपने इन स्मार्टफोंस के साथ आ रहे हैं बाज़ार में
साल 2022 में लॉन्च होने वाले हैं ये फोंस
जल्दी देखें आगामी फोंस की ये लिस्ट
स्मार्टफोन (smartphone) बाज़ार में धूम मचाने वाले फोंस रूमर्स में हैं तो कुछ की डिटेल्स सामने आने लगी हैं। इन फोंस को इस महीने के आखिर या 2022 की शुरुआत में लॉन्च किईया जा सकता है। अगर आप भी आगामी फोंस (Upcoming phones) के बारे में जानना चाह रहे हैं तो सही जगह आ गए हैं। यहां आपको जल्द लॉन्च होने वाले फोंस की लिस्ट हाज़िर है जिसमें realme, Redmi, Samsung आदि के फोंस शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन आगामी स्मार्टफोंस (upcoming smartphones) के बारे में…
SurveyREDMI NOTE 11 PRO MAX 5G
रूमर्स के मुताबिक Redmi Note 11 Pro Max 5G पर भी काम चल रहा है। फोन की अनुमानित कीमत Rs 19,999 हो सकती है। डिवाइस Snapdragon 778G द्वारा संचालित हो सकता है और इसमें 32 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, डिवाइस को 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
XIAOMI REDMI NOTE 11
यह Redmi फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करता है और Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है। डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आती है। फोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ 6GB तक LPDDR4X रैम है। जल्द ही इस फोन को भारत में पेश किया जाएगा।
ONEPLUS 9 RT
OnePlus 9RT के डिजाइन को बाकी OnePlus 9 Series के स्मार्टफोन के जैसा ही रखा गया है। हालांकि फोन के फीचर्स कुछ अलग जरूर हैं, आपको बता देते है कि फोन में आपको एक E4 OLED डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको 120Hz refresh Rate भी नजर आएगा इसके अलावा फोन में 600Hz touch sampling rate भी मिल रहा है। फोन को जैसे कि हमने आपको पहले भी बताया है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। ऐसा ही कुछ हमने OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में भी देखा था। हालांकि अगर हम OnePlus 9R की चर्चा करें तो इसे स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था।
GOOGLE PIXEL 6 PRO
हाई-एंड Pixel 6 Pro एक बड़ी 6.7-इंच QHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ आता है और 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कटआउट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में मौजूद है, इसके अलावा फोन में नया टेंसर चिप भी है, फोन 12GB रैम और 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आया है। फोन में वायरलेस और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,003mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।
ONEPLUS 10 PRO
वनप्लस 10 और वनप्लस 10 प्रो ब्रांड के पहले डिवाइस होने की उम्मीद है जो नए ओप्पो + वनप्लस यूनिफाइड OS की सुविधा देंगे। डिवाइस को नई क्वालकॉम 800-सीरीज़ चिप द्वारा संचालित किए जाने की भी उम्मीद है। अमेरिकी चिपमेकर इस महीने के अंत में इसे पेश कर सकता है। पहले लीक हुए रेंडर्स ने वनप्लस 10 सीरीज़ के लिए एक नए डिज़ाइन की ओर भी इशारा किया है, जिसमें एक चौकोर आकार का कैमरा देखा गया है जो ऊपर और बाएँ किनारों पर विस्तारित होगा। अन्य स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं।
REALME 9 PRO
रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि Realme 9 को जनवरी के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है और सिरीज़ में कुल चार स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे। टिप्स्टर Mukul Sharma के ज़रिए मिली जानकारी में बताया गया है कि Realme 9 सीरीज़ में चार मॉडल पेश किए जाएंगे जिनके नाम क्रमश: Realme 9, Realme 9 Pro, Realme 9 Pro Max और Realme 9i होंगे।