ये 5 फोन्स अपने लॉन्च प्राइस से 40% सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध! इस प्लेटफॉर्म पर खरीदने वालों का लगा तांता
Flipkart की Black Friday Sale इस समय पूरे जोरों से चल रही है, इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी पर मिलने वाली दमदार डील और डिस्काउंट्स ने जाहिर तौर पर प्लेटफॉर्म पर खरीदारों को खींचा है। अगर आप इस समय एक स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, आपका मन बन रहा है कि अब आपको नए साल से पहले ही अपने स्मार्टफोन को बदल देना चाहिए, और जैसे ही आप नए साल में कदम रखते हैं तो आपके पास एक नया फोन होना चाहिए तो यह मौका आपके पास इस समय है। इस समय Samsung, Apple, Google जैसे बड़े बड़े ब्रांड्स के सबसे दमदार और टॉप मॉडल्स पर भारी भरकम छूट आपको ऑफर की जा रही है। इस सेल से निकालकर हम आपके लिए 5 सबसे बेस्ट डील लेकर आए हैं जो आपको जाहिर तौर पर अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। आइए इन डील आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google के लेटेस्ट फोन को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका
सबसे पहले बात करें Google Pixel 10 की तो आपको बताते चलते हैं कि यह एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो भी लोग सबसे दमदार फोन को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेस्ट चॉइस है। इसका 256GB वेरिएंट 79,999 रुपये में मिलता है, हालांकि, Black Friday Sale के दौरान HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर 7,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद आपको यह फोन काफी सस्ते में खरीदने के लिए मिलने वाला है।
Samsung के दमदार फोन पर भी बेस्ट ऑफर
अगर Samsung Galaxy S24 5G को देखा जाए तो इसे Snapdragon 8 की 3 पीढ़ी के साथ आने वाले प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था, लॉन्च प्राइस के मुकाबले इस सेल में सबसे बड़ी सरप्राइज डील आपका इंतज़ार कर रही है। आमतौर पर इस फोन को 74,999 रुपये में सेल किया जा रहा था, हालांकि इस समय आप इसे केवल और केवल 40,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि आपको इस फोन को इतने सस्ते में खरीदना का मौका बार बार नहीं मिलने वाला है।
Vivo का बेहतरीन कैमरा फोन भी मिल रहा सस्ते में
कैमरा प्रेमी यूज़र्स के लिए Vivo V60 5G एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। इस फोन में ग्राहकों को एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, इस फोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, फोन में एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 8MP अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, इसका मतलब है कि कैमरा के मामले में यह फोन एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। वर्तमान में Vivo के इस फोन को 38,999 रुपये के रियायती दाम में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 9 पर भी मिल रही धमाका सेल
एक अन्य ऑप्शन की बात करें तो गूगल का Google Pixel 9 भी इस लिस्ट में है। इस फोन में आपको कई दमदार AI क्षमताओं के अलावा सबसे दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। Pixel 9 इस सेल में 79,999 रुपये के स्थान पर केवल 54,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है, इसका मतलब है कि अगर आप एक दमदार कैमरा फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है।
Oppo Reno 14 Pro मिल रहा सस्ता
लिस्ट में हमने एक Oppo Phone को भी शामिल किया है, यह फोन Oppo Reno 14 Pro 5G के तौर पर लिस्ट में शामिल है, इसे भी आप एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। यह फोन अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और ऑल-राउंड फीचर्स के लिए बाजार में बैठा है। Flipkart Black Friday Sale में इसकी कीमत 56,999 रुपये कर दी गई है, जो इसे मिड-हाई रेंज कैटेगरी में और भी आकर्षक बनाती है।