खास बातें:
भले ही थोड़ा समय लगा लेकिन आसुस अपने Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए Android Pie अपडेट लगभग लेकर आ ही गया। ताइवानी कम्पनी ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि उसने Android 9 Pie के लिए बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। ZenFone Max Pro M1 बीटा को अपनी वेबसाइट पर टेस्ट करने के लिए कंपनी ने सभी ऍप्लिकेशन्स को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस बात की भी घोषणा की जा चुकी है कि ऐसे यूज़र्स जिन्हे पहले से ही प्री- रिलीज़ सॉफ्टवेयर का एक्सपीरियंस है और उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं, इस बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए अपनी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
Asus ZenFone Max Pro M1 के लिए Android 9 Pie का स्टेबल वर्ज़न तभी रिलीज़ किया जायेगा जब कई कंपनियों से इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत या बग के न होने की पुष्टि हो जाएगी। अपनी वेबसाइट पर आसुस ने एक बयान दिए हुए कहा है कि यह प्रोग्राम आपको फीडबैक और टेस्टिंग के लिए शुरूआती अपडेट्स का एक्सेस देता है जिससे आधिकारिक Android Pie को बेहतर तरीके से यूज़र्स को उपलब्ध कराया जा सके।
ZenFone Max Pro M1 के ऐसे यूज़र्स जो इस Asus beta programme का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को इनके फ़ोन के IMEI जानकारी, serial number और current firmware डीटेल्स देनी होंगी जिससे की वे बीटा पावर यूज़र प्रोग्राम का हिस्सा बन सकें। आसुस ने यह भी कहा है कि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम, बीटा सॉफ्टवेयर अपडेट्स बाकी आसुस के आधिकारिक सॉफ्टवेयर अपडेट्स की तरह कभी-कभी स्टेबल नहीं रहते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
MWC 2019: क्या Nubia की ओर से लॉन्च किया जाने वाला है एक फ्लेक्सिबल प्रोडक्ट?