Asus ROG Phone 5 आज भारत में पहली ऑनलाइन सेल में आ रहा है। गेमिंग स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल किया जाएगा। स्मार्टफोन को पिछले महीने Asus ROG Phone 5 सीरीज़ के तहत लॉन्च किया गया था।
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। आप इसे नो कॉस्ट EMI या एक्स्चेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। ROG Phone 5 दो वेरिएंट 8GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। पहले वेरिएंट की कीमत Rs 49,999 है जबकि दूसरा वेरिएंट Rs 57,999 में खरीदा जा सकता है।
ROG Phone 5 के डिस्प्ले पैनल को लेटेस्ट जनरेशन कोर्निंग गोरिला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। Asus ROG Phone 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, NFC, दो USB टाइप-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। नए स्मार्टफोन के साथ एयर ट्रिगर 5, ड्यूल फ्रंट-फायरिंग स्पीकर और मल्टी-एंटेना Wi-Fi दिया गया है।
Asus ROG Phone 5 Pro और Asus ROG Phone 5 Ultimate में समान फीचर्स मिल रहे हैं केवल रैम के मामले में ये फोंस एक दूसरे से अलग हैं। Pro मॉडल में ROG Vision कलर PMOLED डिस्प्ले दी गई है जबकि अल्टीमेट मॉडल में ROG Vision मोनोक्रोम PMOLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों ROG Phone मॉडल पर PMOLED डिस्प्ले कस्टमाइज़ेबल ग्राफ़िक्स सपोर्ट करती है। तीनों फोन्स में ड्यूल-सेल बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।