Asus ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में Big Saving Days सेल की घोषणा की है जो 23 से 27 जून तक चलने वाली है। यह सेल प्लस मेंबर्स के लिए 4 बजे से शुरू हो जाएगी और आम यूज़र्स के लिए यह सेल 22 जून को रात 11:59 पर शुरू होगी और 27 जून तक चलेगी।
सेल के दौरान, ROG Phone II, ZenFone 5Z, ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max M2 और Max M1 स्मार्टफोंस पर अच्छी डील्स मिलने वाली हैं। इसके अलावा, HDFC बैंक कार्ड और EMI ट्रांज़ेक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Asus के मुताबिक, ASUS ROG Phone II Rs 39,999 में उपलब्ध होगा। भारत सरकार ने स्मार्टफोंस पर GST को 12 से 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। Asus ने बताया कि ROG Phone II नए GST और डेप्रिकेटेड इम्पैक्ट के बाद Rs 42,554 में मिलेगा लेकिन ROG Fans के लिए स्पेशल जेसचर के तहत ROG Phone II को Rs 39,999 में खरीदा जा सकता है।
Asus 5Z फोन Rs 16999, Rs 18999 और Rs 21999 में उपलब्ध है। Max Pro M2 के 3/32GB, 4/64GB और 6/64GB वेरिएंट Rs 9999, Rs 11999 और Rs 13999 में उपलब्ध होगा।
Asus Max M2 के 3/32GB वेरिएंट को Rs 7999 में खरीदा जा सकता है जबकि 4/64GB वेरिएंट Rs 9499 में मिलेगा। Max Pro M1 के 3/32GB, 4/64GB और 6/64GB वेरिएंट को क्रमश: Rs 7999, Rs 8999 और Rs 11999 में लाया जाएगा। Asus Max M1 के 3/32GB वेरिएंट को Rs 6499 में खरीदा जा सकता है जबकि 4/64GB स्टोरेज मॉडल Rs 7499 में उपलब्ध है।