Zen या ZenFone ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की सेल पर कोर्ट की रोक लगने के बाद Asus 6z नाम से इस डिवाइस को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। Delhi High court के आदेश के मुताबिक स्मार्टफोन को ZenFone 6, जो कि इसका ओरिजिनल नाम है, से नहीं बेचा जायेगा। ऐसे में ZenFone 6 यानी Asus 6z को भारत में 19 जून को लॉन्च किया जाएगा। फ़ोन की खासियत की बात करें तो फ़ोन में आपको किसी भी तरह की नौच नहीं दी है।इसमें आपको flip-up camera और flagship फ़ोन की खूबियां ज़रूर मिलेंगी। डिवाइस में आपको Qualcomm Snapdragon 855 chipset 8GBRAM के साथ मिलता है।
Asus ZenFone 6 यानी Asus 6z का ग्लोबल लॉन्च कंपनी ने पिछले महीने यानी मई में ही कर दिया था। इस फ़ोन की अगर भारत में कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि आसुस अपने इस स्मार्टफोन को भारत में 39,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकता है।
आप भी 19 जून को Asus 6z के लॉन्च इवेंट का livestream देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप ASUS India के YouTube channel और Facebook page पर जा सकते हैं। दोपहर 12 बजे इवेंट की शुरुआत होगी।
Asus ZenFone 6 में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।
जहां तक कैमरा की बात है फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है।
फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह डिवाइस USB टाइप-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac (Wi-Fi 5), ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।