2019 में जहां Mobile World Congress का आयोजन किया गया था वहीँ इस आयोजन में Samsung और Huawei जैसे ब्रांड्स ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की घोषणा की। ऐसे ही फोल्डेबल डिवाइस की रेस में शामिल एप्पल भी अब कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में है। इसका मतलब यह है कि अमेरिकी टेक कंपनी Apple भी अपने foldable device पर काम कर रही है।
खास बात यह है कि Apple का यह अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस पहला फोल्डेबल डिवाइस होगा और यह कोई स्मार्टफोन न होकर एक iPad होगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि की यह अपकमिंग Apple Foldable Device कंपनी 5G स्पोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती आ सकती है।
आपको बता दें कि लंदन स्तिथ ग्लोबल इंफोर्मेशन प्रोवाइडर IHS मार्केट के एनलिस्ट जेफ लिन के हवाले से मिली है। जेफ लिन की मानें तो एप्पल जल्द ही ऐसा कुछ पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि 2020 में एप्पल अपने इस पहले फोल्डेबल iPad को लॉन्च कर सकता है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स का वहीँ कहना है कि इस 5G इनेबल्ड फोल्डेबल iPad में 12.9 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। डिवाइस 5G सेल्युलर रेडियो को सपोर्ट कर सकता है। आपको बता दें कि इस खास सपोर्ट के ज़रिये यूज़र्स को फास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग मिल सकेगी। वैसे अभी तक एप्पल का एक भी 5G इनेबल्ड डिवाइस बाजार में नहीं उतारा गया है। वहीँ एप्पल को टक्कर देते हुए Huawei और Samsung ब्रांड्स ने अपने 5G डिवाइस को स्मार्टफोन्स के रूप में मार्किट में उतारा दिए हैं।
आपको बता दें कि मई 2019 में iPhone निर्माता कंपनी Apple ने अपने iPhone 5G के बारे में प्लान की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसके 5G चिप को बाजार में उतारने में कम से कम 6 साल का समय लग सकता है। ऐसे में 2025 तक 5G चिप को मार्किट में पेश किया जा सकता है।