Apple Launch Event 2026: Apple अपने अगले स्मार्टफोन लाइनअप iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कल 9 सितंबर को रात 10:30 बजे यह इवेंट शुरू होगा। इसी के साथ कंपनी बड़े iPhone सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 को भी सितंबर में जारी करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स पर ज्यादा रहने वाला है। नए अपडेट में Siri को पहले से ज्यादा सक्षम बनाया जाएगा। इसके अलावा AI आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स और Camera ऐप में नया Siri Mode भी देखने को मिलेगा।
Apple ने iOS 27 के लिए कई पुराने iPhone मॉडल्स को भी सपोर्ट देने की पुष्टि की है। लिस्ट में iPhone 11 से लेकर दूसरी जनरेशन के iPhone SE तक के डिवाइस शामिल हैं। हालांकि, iOS 27 इंस्टॉल करने का मतलब यह नहीं है कि हर iPhone पर सभी AI फीचर्स उपलब्ध होंगे। कई नए AI फीचर्स के लिए ज्यादा आधुनिक हार्डवेयर की जरूरत होगी।
Apple ने अभी iOS 27 की सटीक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। कंपनी ने फिलहाल इसे सिर्फ “coming this fall” कहा है। Apple के पुराने रिलीज पैटर्न को देखते हुए सितंबर में इसका स्थिर वर्जन आने की संभावना है।
बता दें कि कंपनी ने iOS 26 को 15 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ जारी किया था। इस बार Apple का अगला बड़ा हार्डवेयर इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है। iOS 27 की डेवलपर और पब्लिक बीटा टेस्टिंग पहले से चल रही है, इसलिए फाइनल वर्जन भी इसी टाइमलाइन के आसपास जारी होने की उम्मीद है।
iOS 27 में Siri को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी है। AI की मदद से Siri ज्यादा विस्तृत जवाब दे सकेगी और बातचीत पहले से ज्यादा नेचुरल होगी। इसके लिए एक अलग ऐप भी मिलने की बात कही गई है। Siri AI आपके iPhone में मौजूद पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझ सकेगा, डिवाइस में जानकारी खोज पाएगा और ज्यादा विस्तृत जवाब देने के लिए ऑनलाइन सोर्स का इस्तेमाल भी कर सकेगा।
एप्पल Camera ऐप के अंदर भी नया Siri Mode जोड़ने जा रहा है। इसकी मदद से कैमरा जो देख रहा है, उसके आधार पर यूजर्स सवाल पूछ सकेंगे, जानकारी खोज सकेंगे और कुछ जरूरी एक्शन भी कर सकेंगे।
Photos ऐप में भी AI से जुड़े नए टूल्स शामिल होंगे। इनमें Spatial Reframing और बेहतर Clean Up फीचर प्रमुख हैं, जो फोटो एडिटिंग को ज्यादा आसान बनाने में मदद करेंगे।
iOS 27 सिर्फ AI तक सीमित नहीं रहेगा। Apple इसमें नए चाइल्ड सेफ्टी टूल्स, ज्यादा स्मार्ट Safari फीचर्स और Natural-Language Shortcuts भी जोड़ रहा है। Password Management को भी बेहतर बनाया जाएगा। परफॉर्मेंस के स्तर पर भी कंपनी ने कई सुधार किए हैं। Apple के अनुसार, ऐप्स 30 प्रतिशत तक तेजी से लॉन्च हो सकते हैं। Photos 70 प्रतिशत तक तेज लोड हो सकते हैं, जबकि AirDrop के जरिए फाइल ट्रांसफर की स्पीड 80 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है।
iOS 27 को इन iPhone मॉडल्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा:
यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि iOS 27 का सपोर्ट मिलने के बावजूद पुराने iPhones पर इसके सभी AI फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। Apple Intelligence और Siri AI जैसे फीचर्स के लिए इनके सपोर्ट वाला नया हार्डवेयर जरूरी है।
इन AI सुविधाओं का सपोर्ट iPhone 16 सीरीज और उसके बाद के मॉडल्स के अलावा iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर मिलेगा। यानी पुराने iPhone यूजर्स को नया iOS अपडेट तो मिलेगा, लेकिन AI फीचर्स का पूरा अनुभव केवल चुनिंदा नए डिवाइस पर ही उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: कटे हुए हाथ, खौफनाक राज और ऐसा ट्विस्ट कि दिमाग घूम जाएगा! मस्ट वॉच है 2 घंटे 40 मिनट की ये Crime Thriller