Apple iPhone की नई लाइनअप में iPhone XS Max, iPhone XS और iPhone XR आते हैं। अब भारत में iPhone XR मोबाइल फोन को भारत में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। अगर हम iPhone XR मोबाइल फोन की बात करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि नई पीढ़ी के सभी यानी तीनों iPhone में मात्र iPhone XR ही एकमात्र ऐसा फोन है, जो अफोर्डेबल कीमत में आता है। हालाँकि इस फोन में आपको कुछ साधारण फीचर भी देखने को मिल रहे हैं। इस डिवाइस में आपको एक LCD पैनल मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको सिंगल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। हालाँकि इसमें iPhone X की तरह ही एक Face ID देने वाला है। हालाँकि नए प्रोसेसर के कारण यह काफी तेज़ कहा जा सकता है। इस डिवाइस को कई रंगों में भी ख़रीदा जा सकता है।
Apple iPhone XR मोबाइल फोन के 64GB वैरिएंट को Rs 76,900, 128GB मॉडल को Rs 81,900 और 256GB मॉडल को Rs 91,900 में ख़रीदा जा सकता है। इस डिवाइस को आप एयरटेल, जियो, Paytm Mall और अमेज़न इंडिया के अलावा ऑफलाइन बाजार में जाकर भी प्री-बुक कर सकते हैं, इसके लिए आपको iWorld, Iamgine, और अन्य पर जाना होगा। आपको बता देते हैं कि डिवाइस को भारत में 26 अक्टूबर से सेल के लिए लाया जाने वाला है। इसे आप ब्लैक, RED, Blue, Coral, White, और Yellow रंगों में ले सकते हैं।
इके अतिरिक्त आपको बता देते हैं कि अगर अआप एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर जाकर इस डिवाइस के लिए प्री-बुकिंग करते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको कुछ बढ़िया ऑफर्स मिल रहे हैं। जैसे आप इस डिवाइस को यहाँ मात्र Rs 14,999 की डाउन पेमेंट करके बुक कर सकते हैं। साथ ही अआप्को बता देते हैं कि इस डिवाइस पर आपको EMI के रूप में 24 महीने के लिए Rs 3,499 अदा करने होंगे। साथ ही आपको 100GB डाटा प्रति महीने ऑफर किया जा रहा है, साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेटफ्लिक्स 3 महीने के लिए उर अमेज़न प्राइम की सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिल रही है। हालाँकि रिलायंस जियो की ओर से आपको इस डिवाइस पर 5 फीसदी कैशबैक EMI पर दिया जा रहा है इसके अलावा भी कई अन्य ऑफर आपको यहाँ मिल रहे हैं। इसके अलावा Paytm Mall पर आपको इस डिवाइस के साथ अतिरिक्त Rs 7,000 का रेगुलर एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।