Vivo Y31t 5G को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस फोन का मुकाबला Realme 16x 5G से है। दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी आदि के मामले में दोनों फोन में अंतर देखने को मिलता है। अगर आप Vivo Y31t 5G और Realme 16x 5G के बीच कन्फ्यूज़ हैं तो आइए इन दोनों की तुलना करते हैं और देखते हैं कि कौन सा फोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक है। फोन को धूल और नमी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
वहीं, Realme 16x 5G में थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda-1681 ग्लास दिया गया है और फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo Y31t 5G में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड के जरिए एक्सपैंड किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y31t 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme 16x 5G में भी 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Vivo Y31t 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है और यह 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी बैटरी क्षमता में Vivo आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड में Realme को मामूली बढ़त मिलती है।
Vivo Y31t 5G की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Realme 16x 5G की भी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। यानी दोनों फोन समान शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: क्या भारत को Starlink की जरूरत है? जानिए किसके लिए बनेगा बड़ा सहारा और किसके लिए ‘वेस्ट ऑफ मनी’