Apple iPhone X के फाइनल प्रोडक्शन में अक्टूबर के मध्य तक के लिए हुई देरी

HIGHLIGHTS

Apple iPhone X का प्रोडक्शन अक्टूबर के मध्य से शुरू हो सकता है. Apple ने कहा कि 27 अक्टूबर से iPhone X के प्री-ऑर्डर्स शुरू हो जाएँगें और 3 नवम्बर से यह सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

Apple iPhone X के फाइनल प्रोडक्शन में अक्टूबर के मध्य तक के लिए हुई देरी

Apple के रिडिजाइन किए फ़ोन के प्रोडक्शन में देरी हो रही है. यह फोन एज-टू-एज डिस्प्ले और नए फेशियल रिकोग्निशन सिस्टम के साथ आता है. Barron के एक नए इन्वेस्टर का कहना है कि iPhone X के प्रोडक्शन में और भी समस्याएँ आ सकती हैं, जिससे फोन की शिपमेंट दिसम्बर तक डिले हो सकती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एनालिस्ट Christopher Caso ने कहा कि Apple के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने अभी तक iPhone X का प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है और इसका प्रोडक्शन अक्टूबर के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है. पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone X का प्रोडक्शन सितम्बर के मध्य से शुरू होने वाला था लेकिन अब ये एक महीने और देरी से आता हुआ दिख रहा है.

Caso ने अपने नोट में यह भी लिखा कि, "जैसे हमारी जाँच चल रही है, शुरुआती प्रतिक्रिया ये निकलती है कि iPhone X का प्रोडक्शन अभी तक शुरू नहीं हुआ है और यह प्रोडक्शन अक्टूबर के मध्य तक शुरू होगा.  

इवेंट के दौरान Apple ने कहा iPhone X के प्री-ऑर्डर्स 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएँगें और इसकी सेल 3 नवम्बर से शुरू हो जाएगी. हालाँकि, फोन के प्रोडक्शन को देखते हुए लग रहा है कि iPhone X की उपलब्ध्ता में कमी रहेगी. Caso ने यह भी लिखा कि इस डिले की वजह से Apple की दिसम्बर की कमाई पर फर्क पड़ सकता है. 

इस हफ्ते की शुरुआत में, KGI सिक्योरिटीज़ एनालिस्ट Ming-Chi Kuo  ने कहा कि, प्रतिदिन iPhone X के 10,000 यूनिट्स तैयार किए जाएँगें और 2018 तक नए iPhone को पाना इतना आसान नहीं होगा. 

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

Enjoying writing since 2017... View Full Profile