Apple ने इस साल अप्रैल में नया iPhone SE लॉन्च किया था। यह डिवाइस आईफोन 8 पर आधारित है और इसके इंटरनल पार्ट्स में कुछ अंतर रखा गया है। iPhone SE 2020 एप्पल का इस समय सबसे किफ़ायती फोन है। जो यूजर्स इस फोन के नए मॉडल का इंतज़ार कर रहे हैं उन्हें 2021 की छमाही तक इंतज़ार करना पड़ सकता है।
हाल ही में, TF International Securities एनलिस्ट Ming-Chi Kuo ने कहा था कि Cupertino कंपनी आईफोन SE सीरीज़ के नए मॉडल को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च नहीं करेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा, Apple ने नए iPhone SE के लॉन्च को 2021 की दूसरी छमाही तक के लिए रोका हुआ है।
यह कहा जा रहा है कि नया iPhone SE 3 5G नेटवर्क के साथ कंपेटिबल होगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि इसके स्क्रीन साइज़ को पहले से बढ़ाया जाएगा जो 6.06 इंच तक जा सकती है। इसका मतलब है की डिवाइस का ह्यूज़ फ्रेम डिज़ाइन पिछली बात हो जाएगी और फोन को नया मॉडल स्टाइलिश डिज़ाइन दिया जाएगा जो रेड्यूस बेज़ेल्स के साथ आएगा। रूमर्स आ रहे हैं कि फिंगरप्रिंट रीडर को फोन के साइड पर रखा जाएगा।
डिवाइस की मुख्य खासियत नया A14 बीओनिक प्रॉसेसर होगा जो आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह चिपसेट नई iPhone 12 series के फोंस में भी शामिल है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि iPhone 13 में चार मॉडल पेश किए जाएंगे जो आईफोन 12 सीरीज़ के मौजूदा मॉडल्स की जगह लेंगे।