अपने सालाना ‘Surprise and Shine’ मेगा लॉन्च इवेंट के ठीक बाद Apple ने भारतीय आईफोन प्रेमियों को एक जोरदार झटका दे दिया है। जहां आमतौर पर नए जेनरेशन के आईफोन आते ही पिछले साल के मॉडल्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती थी, वहीं इस बार कंपनी ने उल्टी चाल चलते हुए अपने पुराने और मौजूदा स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल्स की कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है। ऐपल इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर नया प्राइस नजर भी आने लगा है। प्राइस हाइक की बात करें तो यह iPhone 17 और स्लिम डिजाइन वाले iPhone Air से लेकर किफायती लाइनअप के मॉडल्स पहुँच चुका है।
आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर अपडेट की गई नई प्राइस लिस्ट को देखा जाए तो प्रीमियम और स्लिम डिजाइन के साथ पेश किए गए iPhone Air के खरीदारों को सबसे तगड़ा झटका लगा है। इस मॉडल का 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 30,000 रुपये महंगा हो गया है और 1,19,900 रुपये के स्थान पर अब 1,49,900 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। वहीं इसका 512GB मॉडल 35,000 रुपये महंगा होकर 1,39,900 रुपये के स्थान पर 1,74,900 रुपये में मिलने वाला है। सबसे बड़ा इजाफा इसके 1TB स्टोरेज वेरिएंट में देखा गया है, जिसकी कीमत में पूरे 65,000 रुपये बढ़ी है। अब यह मॉडल 1,59,900 रुपये के स्थान पर 2,24,900 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है।
स्टैंडर्ड फ्लैगशिप iPhone 17 के दामों में भी वेरिएंट के हिसाब से बड़ा बदलाव हुआ है। इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट पहले 82,900 रुपये में उपलब्ध था, जो अब 17,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 99,900 रुपये का हो गया है। इसके साथ ही 512GB स्टोरेज मॉडल पर 22,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसका दाम 1,02,900 रुपये से बढ़कर 1,24,900 रुपये पर पहुंच गया है।
किफायती सेगमेंट की तरफ रुख करें तो एंट्री-लेवल iPhone 17e भी अब पहले जितना सस्ता नहीं रहा। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह 64,900 रुपये से बढ़कर 79,900 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 512GB मॉडल पर 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह अब 84,900 रुपये की जगह 1,04,900 रुपये का हो चुका है।
इसके अलावा दो साल पुराने लोकप्रिय मॉडल iPhone 16 के 256GB वेरिएंट पर भी 10,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह फोन 79,900 रुपये के बजाय अब 89,900 रुपये के प्राइस हाइक में मिलने वाला है। फेस्टिव सीजन और दिवाली की सेल से ठीक पहले पुराने मॉडल्स पर हुई इस प्राइस हाइक ने उन ग्राहकों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है, जो नई iPhone 18 सीरीज के आने के बाद पुराने मॉडल्स पर बड़ी छूट की उम्मीद लगाए बैठे थे।