7000 रुपये तक की बंपर छूट पर iPhones और Apple के तगड़े प्रोडक्ट, देखें कहाँ मिलेगा ऑफर

Highlights

Amazon-Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर जहां फेस्टिवल सेल चल रही है, वहाँ एप्पल ने भी अपनी एक अलग सेल की घोषणा कर दी है।

Apple भी अपने ग्राहकों के लिए एक Dhamaka Festival सेल लेकर आ गई है।

Apple अपने ग्राहकों के लिए Apple Store दिवाली ऑफर सेल लेकर आई है।

7000 रुपये तक की बंपर छूट पर iPhones और Apple के तगड़े प्रोडक्ट, देखें कहाँ मिलेगा ऑफर

Amazon-Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर जहां फेस्टिवल सेल चल रही है, वहाँ एप्पल ने भी अपनी एक अलग सेल की घोषणा कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Apple भी अपने ग्राहकों के लिए एक Dhamaka Festival सेल लेकर आ गई है। Apple अपने ग्राहकों के लिए Apple Store दिवाली ऑफर सेल लेकर आई है। एपल की सेल 26 सितंबर से शुरू हो गई है। इस सेल में एचडीएफसी बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑफर के तहत 41,900 रुपये से अधिक कीमत के प्रोडक्टस पर लाभ मिल रहा है। हालांकि आपको बता देते है कि यह ऑफर सबको नहीं मिलने वाला है। क्योंकि सभी के पास बैंक ऑफर उठाने के लिए बैंक से जुड़े कार्ड होना संभव नहीं है। 

Apple Diwali offer

Apple का Apple दिवाली ऑफर क्रेडिट कार्ड पर 7 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। ग्राहकों को केवल एचडीएफसी बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर तत्काल छूट मिलेगी। साथ ही, ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 41,900 रुपये मूल्य के प्रोडक्टस भी खरीदने होंगे, हालांकि वह दो प्रोडक्टस भी खरीद सकते हैं। 

Apple iPhone

यह ऑफर Apple iPhones, MacBooks, iPads और AirPods की खरीदारी पर उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत Apple के नए iPhone 14 को 72,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन की असली कीमत 79,900 रुपये है। Apple दिवाली ऑफर के तहत सभी iPhone पर 7 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक (7000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है)। इतना ही नहीं ऑफर के तहत ग्राहकों को 3 से 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई और पुराने फोन एक्सचेंज की सुविधा भी मिलती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile