Amazon की ओर से Amazon Prime Day 2026 का आयोजन किया जाने वाला है। यह सेल कंपनी की 10वीं सेल होने वाली है। 4 जुलाई से शुरू होकर यह सेल 6 जुलाई तक चलने वाली है। इसका मतलब है कि आपको सेल में भाग लेने के लिए केवल और केवल 48 घंटे का ही समय मिलने वाला है। हालांकि, अगर आप 4 जुलाई को 12AM से सेल में भाग लेते हैं तो 6 जुलाई को 11:59PM तक आप इस सेल का लाभ ले सकते हैं। यह सेल केवल और केवल Prime Members के लिए ही आयोजित की जाने वाली है, इसका मतलब है कि अगर आपके पास Amazon Prime Membership नहीं है तो आपको इस सेल का लाभ नहीं मिलेगा। Prime Day 2026 Sale में यूं तो हजारों ब्रांडस के लाखों प्रोडक्टस पर बेहतरीन डील ऑफर मिलने वाले हैं, लेकिन स्मार्टफोन्स पर इस सेल में खास डिस्काउंट ऑफर किया जाने वाला है। आइए देखते हैं कि किन फोन्स को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है।
जानकारी मिल रही है कि सेल के दौरान लगभग लगभग हर श्रेणी के प्रोडक्टस पर आपको 80% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा नए प्रोडक्ट लॉन्च भी इसमें शामिल हैं। इतना ही नहीं, सेल के दौरान दमदार एक्सचेंज का भी लाभ उठाया जा सकता है। यह सेल आपको बैंक ऑफर से लेकर EMI ऑप्शन आदि का भी लाभ देने वाली है।
अगर आप सेल से पहले ही यह चाहते हैं कि इस सेल में आपको भी भाग लेने का मौका मिले तो आप इसकी मेम्बरशिप इस समय खरीद सकते हैं। इसकी वैसे तो कीमत 1499 रुपये है, लेकिन इसपर भी Amazon की ओर से डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस समय 10वीं सेल के मौके पर आपको यह मेम्बरशिप केवल और केवल 999 रुपये में एक साल के लिए मिल जाने वाली है। यानि इसमें भी आपको 500 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है। इसके अलावा भी कंपनी के पास मेम्बरशिप के अन्य और सस्ते प्लांस हैं, जिन्हें आप कंपनी की वेबसाईट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अगर बैंक ऑफर की बात करें तो अपनी Prime Day 2026 Sale के लिए Amazon ne एसबीआई और Axis Bank Credit Cards के साथ साझेदारी की है। इन कार्ड्स के साथ आपको अलग अलग प्रोडक्ट और स्मार्टफोन्स पर 10% तक का ऑफ मिलने वाला है। हालांकि, अगर आपके पास ICICI Bank Credit Card है तो भी आपको आपको अच्छा खासा कैशबैक मिल सकता है।
अभी सेल को शुरू होने में कुछ घंटे का समय बचा है। ऐसे में अभी की अगर बात करें तो Amazon ने Early Deals उजागर कर दी हैं। यह डील आपको कुछ फोन्स पर धमाका डिस्काउंट और ऑफर देती नजर आ रही है। सेल में आपको बजट से लेकर प्रीमियम फोन्स भी सस्ते में मिलने वाले हैं।
अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra को इस सेल में खरीदते हैं तो आपको यह सेल के दौरान 84,999 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus 13 को भी 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलक्सी M47 5G के अलावा OnePlus N6 को भी देखा जाए तो यह दोनों ही फोन्स आपको सेल के दौरान 22,999 रुपये और 19,999 रुपये के प्राइस में क्रमश: मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप iQOO Z11x 5G को खरीदना चाहते हैं तो यह भी आपको 19,999 रुपये में मिल सकता है।
इसके अलावा अन्य बहुत से स्मार्टफोन्स पर आपको इस सेल के दौरान सबसे दमदार और कभी न भूलने वाले ऑफर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इन 2 दिनों के लिए जो डील आपको मिल रही हैं, वह आपको बाद में शायद ही कभी मिलने वाली हैं। ऐसे में आपको इस सेल का लाभ समय रहते ही उठाना चाहिए, अगर आप इसे मिस करते हैं तो आप एक साल के लिए Prime Day का इंतज़ार ही करने वाले हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ते हो जाएंगे 25000 रुपये से कम के सभी फोन! बजट मोबाइल फोन खरीदने वालों की हो गई मौज