iQOO Z11 Lite With 6500mAh Battery 50MP Camera Phone Sale in India Price Offers
अमेज़न ने अपनी ग्रेट फ्रीडम सेल की घोषणा कर दी है जो की 7 अगस्त से शुरू होने वाली है। जिन ग्राहकों के पास अमेज़न प्राइम की मेम्बरशिप है, उन्हें इस सेल का एक्सेस 6 अगस्त से ही मिल जाएगा। इस सेल में ग्राहकों को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल का खुलासा होने के एक दिन बाद अमेज़न ने अधिकारक तौर पर अपनी Great Freedom Sale 2026 की घोषणा की थी। लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कई प्रोडक्ट कैटेगरी में काफी बड़ी कटौती की पेशकश करेगा लेकिन OnePlus, Xiaomi और iQOO जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स काफी ज़्यादा सुर्खियों में हैं। आज हम आपको सेल डिटेल्स, स्मार्टफोन डील्स, बैंक ऑफर्स, अर्ली डिस्काउंट्स, और इस सेल से जुड़ी सारी जानकारियां देने जा रहे हैं।
फ्लिपकार्ट ने पहले ही कई प्रीमियम स्मार्टफ़ोन पर डिस्काउंट की जानकारी दी है। OnePlus 15 की प्रभावी कीमत 81,999 रुपये होगी, जबकि Xiaomi 17 के 77,599 रुपये में बिकने की उम्मीद है (इसमें बैंक ऑफ़र भी शामिल हैं)।
iQOO स्मार्टफ़ोन पर भी बहुत अच्छे ऑफ़र मिलने वाले हैं; iQOO का फ़्लैगशिप फ़ोन iQOO 15, 68,999 रुपये में मिलेगा, जबकि सेल के दौरान iQOO 15R 46,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
अमेज़न ने OnePlus 13s पर भी डिस्काउंट देने की पुष्टि की है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये होगी और Xiaomi 17T, 59,999 रुपये में बिकने कि उम्मीद है। इनके अलावा, हाल ही में लॉन्च हुए डिवाइस जैसे Redmi A7 Pro, iQOO Z11 Lite, Realme Narzo 100x और OnePlus Nord CE 6 की कीमतों में भी अच्छी-खासी कटौती होने की संभावना है। हालांकि ग्राहकों को ये ध्यान में रखने की ज़रूरत है कि इन प्रभावी सेल की कीमतों में बैंक डिस्काउंट्स और प्रमोशनल ऑफर्स भी शामिल होंगे।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ग्रेट फ्रीडम सेल के 7 अगस्त 2026 को शुरू होने की पुष्टि पहले से ही कर दी है। लेकिन अमेज़न प्राइम मेंबर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस 6 अगस्त 2026 को रात 12 बजे से ही मिलना शुरू हो जाएग, जिससे उन्हें जनरल सेल शुरू होने से पहले ही ऑफर्स का लाभ उठाने का मौका मिल जाएगा।
अमेज़न इस इवेंट के दौरान कुछ बैंकिंग फ़ायदे भी दे रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड वाले ग्राहकों को खरीदारी पर तुरंत 10% की छूट मिल सकती है। ‘नो कॉस्ट EMI’ चुनने वाले चुनिंदा कार्डहोल्डर्स 2,000 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स जिनके पास प्राइम मेम्बरशिप है उन्हें 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है, हालांकि दूसरे यूज़र्स को सिर्फ 3 प्रतिशत कैशबैक ही दिया जाएगा। आगे आने वाले दिनों में अमेज़न से और भी प्रोडक्ट-स्पेसिफिक ऑफर्स के खुलासे होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: OnePlus N6x vs Oppo K14x vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना